भारत
केंद्र सरकार अपना विरोध क्यों सुनना नहीं चाहती है : सुरेंद्र राजपूत
jantaserishta.com
11 Sept 2025 12:49 PM IST

x
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर हैं। कांग्रेस ने उनके इस दौरे को लेकर सवाल उठाए और इसे राजनीतिक दबाव बताया। कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा कि सवाल यह उठता है कि इससे जनता को क्या मिलेगा?
कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "प्रधानमंत्री वाराणसी दौरे पर आ रहे हैं, यह एक अच्छी बात है। लेकिन, सवाल यह उठता है कि बनारस को क्या मिलेगा?" उन्होंने कहा कि बनारस की जनता के मन में भी 'वोट चोरी' को लेकर सवाल हैं। जनता पूछ रही है कि जब लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के दौरान छह राउंड तक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आगे थे, तो अचानक से ऐसा क्या हुआ कि लाइट गायब हो गई और डेटा भी गायब हो गया। सब गायब हो गया और उसके बाद नतीजे घोषित कर दिए गए।
उन्होंने आगे कहा, "अजय राय अगर सवाल पूछना चाहते हैं तो उन्हें नजरबंद कर दिया जाता है। मैं पूछता हूं कि सरकार अपना विरोध क्यों सुनना नहीं चाहती है। लोकतंत्र में विरोध सत्ता का एक आवश्यक अंग है। उसे सरकार क्यों नहीं जानना चाहती है। ये सारे सवाल पूछे जाएंगे।"
कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा, "बुधवार को रायबरेली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का जिस तरह विरोध किया गया, उसी तरह आज काशी में विरोध करने की योजना थी। आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इसका ऐलान किया था, लेकिन विरोध करने वालों को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। हम तो खुद से कहते हैं कि भाजपा राहुल गांधी का विरोध करे, क्योंकि वे लोकतंत्र के लिए विरोध सहते हैं। मैं उन्हें यह भी बताना चाहता हूं कि अगर केंद्र सरकार का विरोध होना होगा तो इसे नहीं रोका जा सकता है।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





