भारत

मध्य प्रदेश में दलित के अपमान पर पीएम मोदी और सीएम शिवराज चुप क्यों: अरुण यादव

jantaserishta.com
16 Aug 2023 12:00 PM IST
मध्य प्रदेश में दलित के अपमान पर पीएम मोदी और सीएम शिवराज चुप क्यों: अरुण यादव
x
भोपाल: मप्र के विदिशा जिले में दलित सरपंच को स्वाधीनता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण न करने देने के मामले पर कांग्रेस आक्रामक है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से सवाल किया है कि आखिर वे दलित के अपमान पर चुप क्यों हैं।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष यादव ने विदिशा जिले के भगवंतपुर का एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने कहा है, "विदिशा जिले की तहसील सिरोंज के ग्राम पंचायत भगवंतपुर के सरपंच बारेलाल अहिरवार को ध्वजारोहण के कार्यक्रम में सिर्फ इसीलिए नहीं बुलाया गया कि उनकी जाति अहिरवार है। लंबे लंबे भाषण देने वाले मोदी जी एवं शिवराज जी अब क्यों चुप है, जवाब दीजिये।"
ज्ञात हो कि स्वाधीनता दिवस के मौके पर भगवंतपुर के स्कूल में आयोजित समारोह में सरपंच के बजाय अन्य व्यक्ति से ध्वजारोहण कराए जाने पर सरपंच ने आपत्ति दर्ज कराई थी, साथ ही आरोप लगाया था कि उसे जातिसूचक शब्दों के जरिए अपमानित किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story