भारत
प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, कोर्ट ने SP को लगाई फटकार
jantaserishta.com
20 May 2023 12:19 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
जयपुर (आईएएनएस)| यहां की एक स्थानीय अदालत ने शुक्रवार को स्थानीय पुलिस की खिंचाई की और पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा के खिलाफ प्राथमिकी क्यों नहीं दर्ज की गई। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (एसीजेएम) कोर्ट 6 ने कोटा सिटी एसपी और महावीर नगर थाने के सर्कल इंस्पेक्टर से कारण मांगा कि क्यों न उनके खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू की जाए। कोर्ट ने दोनों को जवाब के साथ पेश होने को कहा है।
उल्लेखनीय है कि कोटा से भाजपा विधायक मदनलाल दिलावर ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करायी है। चूंकि पुलिस चार दिन बाद भी मामले में प्राथमिकी दर्ज करने में विफल रही, तब दिलावर ने शुक्रवार को कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इसमें कहा गया कि प्राथमिकी राजनीतिक दबाव में दर्ज नहीं की गई है और यह अदालत की अवमानना है।
13 मार्च को रंधावा ने प्रधानमंत्री, भाजपा और अदानी व अंबानी के साथ उनके संबंधों पर निशाना साधा था और कहा था, अगर अदानी और अंबानी को हटाना है, तो मोदी को पहले खत्म कर देना चाहिए, अगर मोदी खत्म हो गए, तो देश बच जाएगा, वरना देश बर्बाद हो जाएगा।
Tagsप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीपीएम मोदीसुखजिन्दर सिंह रंधावाएसपीPrime Minister Narendra ModiPM ModiSukhjinder Singh RandhawaSP
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





