भारत
सिसोदिया के इस्तीफे पर तारीख क्यों नहीं? केजरीवाल के पीए ने चार मोबाइल को क्यों किया नष्ट?: भाजपा ने पूछे सवाल
jantaserishta.com
1 March 2023 5:21 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले का सरगना बताते हुए सवाल पूछा कि उनके दो मंत्रियों ने तो इस्तीफा दे दिया लेकिन केजरीवाल स्वयं कब इस्तीफा देंगे? इसके साथ ही भाजपा ने मनीष सिसोदिया के इस्तीफे पर तारीख नहीं लिखे होने को भी संविधान के साथ खिलवाड़ करार दिया।
भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने अरविंद केजरीवाल के पीए द्वारा 4 मोबाइल को नष्ट कर सबूत मिटाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि क्या इस घोटाले के तार केजरीवाल से तो जाकर नहीं जुड़ रहे हैं?
भाटिया ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में 2021 में हुई दिल्ली कैबिनेट की बैठक में एक जीओएम के गठन का फैसला किया गया। इससे साबित होता है कि आबकारी घोटाले के मुख्य सरगना अरविंद केजरीवाल स्वयं हैं। उन्होंने अरविंद केजरीवाल और उनके एक अन्य मंत्री कैलाश गहलोत के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि जीओएम में शामिल तीन मंत्रियों में से दो मंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन इस्तीफा दे चुके हैं, तीसरे मंत्री कैलाश गहलोत कब इस्तीफा देंगे और जिसने घोटाला करवाया, जिसके निर्देश पर घोटाला हुआ और जिसने घोटाले की रचना की, वे अरविंद केजरीवाल स्वयं इस्तीफा कब देंगे?
भाटिया ने अरविंद केजरीवाल द्वारा तुरंत इस्तीफा देने की मांग को दोहराते हुए कहा कि सिर्फ प्यादों से इस्तीफा दिलाने से काम नहीं चलेगा। केजरीवाल एक संवैधानिक पद पर बैठे हैं और जांच एजेंसियों के निष्पक्ष जांच को सुनिश्चित करने के लिए उन्हें भी मुख्यमंत्री पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।
भाजपा प्रवक्ता ने सिसोदिया के इस्तीफे पर तारीख नहीं लिखे होने का सवाल उठाते हुए पूछा कि सिसोदिया ने इस्तीफे का जो पत्र भेजा है, उस पर तारीख क्यों नहीं लिखी गई है? क्या अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से संविधान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं?
Tagsमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालअरविंद केजरीवालशराब घोटालादिल्लीबीजेपीगौरव भाटियाChief Minister Arvind KejriwalArvind Kejriwalliquor scamDelhiBJPGaurav Bhatia
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





