भारत

क्यों है आप और बीजेपी में स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव जीतने की होड़?

jantaserishta.com
6 Jan 2023 11:44 AM IST
क्यों है आप और बीजेपी में स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव जीतने की होड़?
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के 6 सदस्यों का चुनाव शुक्रवार को हो रहा है। आम आदमी पार्टी और बीजेपी में अपना मेयर बनाने की तो जंग इस चुनाव में है ही, इसके अलावा आप और बीजेपी में जो प्रमुख जंग है वो है स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य के चुनाव को लेकर। दोनों ही पार्टियां चाहती हैं कि उनके ज्यादा से ज्यादा सदस्य स्टैंडिंग कमेटी में जीतकर आए। आपको बता दें कि दिल्ली एमसीडी की स्टैंडिंग कमेटी 18 सदस्यों की होती है जिसमें स्टैंडिंग कमेटी के छह सदस्यों का चुनाव शुक्रवार को हो रहा है। 12 सदस्य दिल्ली के अलग-अलग 12 जोन से चुनकर आते हैं। इस गणित को आप इस प्रकार समझिए कि जिस राजनीतिक पार्टी के पार्षदों का जिस जोन में ज्यादा बहुमत होगा, उस जोन में उसी पार्टी का स्टैंडिंग कमेटी का सदस्य चुनकर आएगा।
एमसीडी में स्टैंडिंग कमेटी के 6 सदस्यों के चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी और बीजेपी बहुत ज्यादा गंभीर हैं। स्टैंडिंग कमिटी एमसीडी में महत्वपूर्ण भूमिका रखती है। एक तरह से कहा जाता है कि स्टैंडिंग कमेटी सदन का वित्त मंत्रालय है। ऐसे में दोनों पार्टियां स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव को हर हाल में जीतना चाहती हैं। स्टैंडिंग कमेटी के 6 सदस्यों का चुनाव आज होना है। आम आदमी पार्टी ने 4 सदस्यों को स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में उतारा है। बीजेपी ने तीन सदस्यों को स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव में उतारा है।
गौरतलब है कि एमसीडी के 250 वाडरें पर हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 134 वाडरें पर जीत दर्ज की थी। इसके साथ ही बीजेपी को इस चुनाव में महज 104 वार्ड पर जीत मिली थी। वोटिंग पार्षद जो वोट कर सकते हैं वह 250 चुने हुए पार्षद हैं। इसके अलावा 7 लोकसभा सांसद, 3 राज्यसभा सांसद, मनोनीत लोगों में 14 विधायक जो दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष की सहमति पर बनाए गए हैं, वाट डालने वालों में शामिल हैं। कुल मिलाकर मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव में 274 वोटर हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story