चुनाव आयोग क्यों कंफ्यूज है भाई! आदेश जारी करने के बाद खुद हटाया

नई दिल्ली: विधानसभा चुनाव के बीच पंजाब (Punjab Assembly Election) में राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप तेज हो गए हैं. कवि और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास का वीडियो (Kumar Vishwas Video) सामने आने के बाद AAP बैकफुट पर आ गई. पार्टी ने कहा कि इससे दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है. आप की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने वीडियो के प्रसारण पर रोक लगा दी थी. लेकिन उसे घंटेभर बाद ही हटा दिया गया. राज्य के एडिशनल चीफ इलेक्टोरल अफसर ने एक लेटर में राजनीतिक पार्टियों से वीडियो का प्रसारण नहीं करने को कहा था. लेकिन इस आदेश को कुछ घंटों बाद ही वापस ले लिया गया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





