भारत

भारत के अरबपति की बेटी जेल में क्यों हैं बंद, जानें कौन हैं वसुंधरा ओसवाल?

jantaserishta.com
22 Oct 2024 8:52 AM IST
भारत के अरबपति की बेटी जेल में क्यों हैं बंद, जानें कौन हैं वसुंधरा ओसवाल?
x
नाम इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है.
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर 26 साल की वसुंधरा ओसवाल का नाम इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। भारतीय मूल के स्विस उद्योगपति पंकज ओसवाल की बेटी को युगांडा में हिरासत में लिया गया है। इस मामले को लेकर उद्योगपति ने संयुक्त राष्ट्र में अपील दायर की है।
दरअसल, वसुंधरा ओसवाल भारतीय मूल के स्विस उद्योगपति पंकज ओसवाल की बेटी हैं। उनका जन्म 1999 में हुआ था। वह भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया और स्विट्जरलैंड में पली बढ़ीं। उन्होंने प्रो इंडस्ट्रीज की स्थापना की और वे इसकी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी महीने 1 अक्टूबर को युगांडा के एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल प्लांट के दौरे के दौरान वसुंधरा ओसवाल को कई हथियारबंद लोगों ने हिरासत में लिया था। पता चला है कि उन्होंने खुद को कानून प्रवर्तन अधिकारी बताया था। लेकिन, वसुंधरा को हिरासत में लेने के दौरान उनके पास न तो कोई वारंट था और न ही उन्होंने किसी तरह का कोई आईडी प्रूफ दिखाया था।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों के मुताबिक, वसुंधरा ओसवाल को बहुत ही खराब हालत में रखा गया है। उन्हें 90 घंटे से अधिक समय तक एक जूते से भरे कमरे में रहने के लिए मजबूर किया गया। इसके अलावा नहाने भी नहीं दिया गया है और खाने-पीने की सुविधाओं से वंचित रखा गया है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वसुंधरा को शेफ की हत्या और उसके अपहरण के आरोप में हिरासत में लिया गया है। इस बीच, वसुंधरा की रिहाई को लेकर परिवार ने संयुक्त राष्ट्र में अपील दायर की है। उन्होंने युगांडा सरकार से भी मदद की अपील की है और पंकज ओसवाल ने युगांडा के राष्ट्रपति को भी पत्र लिखकर बेटी की रिहाई के लिए हस्तक्षेप का आग्रह किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story