भारत

शाहजहां शेख को गिरफ्तार करने से क्यों डर रही है ममता बनर्जी: भाजपा

jantaserishta.com
27 Feb 2024 2:04 PM IST
शाहजहां शेख को गिरफ्तार करने से क्यों डर रही है ममता बनर्जी: भाजपा
x

शाहजहां शेख को गिरफ्तार करने से क्यों डर रही है ममता बनर्जी: भाजपा

नई दिल्ली: भाजपा ने संदेशखाली की घटना को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए सवाल पूछा है कि आखिर ममता बनर्जी, शाहजहां शेख को गिरफ्तार करने से क्यों डर रही हैं, शाहजहां शेख के पास कौन सा राज है?
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि शाहजहां शेख की गिरफ्तारी के मामले में सोमवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने टीएमसी सरकार के झूठ को बेनकाब कर दिया है। कोर्ट ने टीएमसी सरकार को फटकार लगाते हुए यह साफ कर दिया है कि शाहजहां शेख की गिरफ्तारी पर कोई रोक नहीं है। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता ने शाहजहां शेख की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सवाल पूछा कि आखिर ममता बनर्जी, शाहजहां शेख को गिरफ्तार करने से क्यों डर रही हैं?
उन्होंने कहा कि शाहजहां शेख के पास ऐसा कौन सा राज है, जिससे डर कर उसे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने टीएमसी नेता की गिरफ्तारी की मांग उठाते हुए कहा कि संदेशखाली में महिलाओं के साथ बलात्कार हुआ है और उन पर अत्याचार किया गया है। इस मामले में तो शाहजहां शेख को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने गांधी परिवार सहित विपक्षी नेताओं की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा देने वाली प्रियंका गांधी, 'न्याय यात्रा' पर निकले राहुल गांधी और सोनिया गांधी चुप क्यों हैं?
राज्यसभा चुनाव को लेकर सपा द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को खारिज करते हुए प्रेम शुक्ल ने कहा कि जिन लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों पर भरोसा है, वही लोग भाजपा के साथ आ रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story