भारत

भारतीय नौसेना की तारीफ क्यों कर रहा चीन? आभार जताया

jantaserishta.com
10 Jun 2025 2:26 PM IST
भारतीय नौसेना की तारीफ क्यों कर रहा चीन? आभार जताया
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: केरल के कोच्चि में सोमवार को सिंगापुर के एक कंटेनर शिप में विस्फोट के बाद भयानक आग लगी थी. यह आग अरब सागर में लगी थी, जिसके बाद भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने जहाज पर सवार चालक दल को सुरक्षित बचाया था. अब इसे लेकर चीन ने भारतीय नौसेना का आभार जताया है.
सिंगापुर के कंटेनर जहाज MV Wan Hai 503 पर चालक दल के 22 सदस्य सवार थे. इनमें से 18 को सुरक्षित बचाया गया. इनमें से 14 चीन और छह ताइवान के नागरिक थे.
भारत में चीन की राजदूत यू जिंग ने कहा कि नौ जून को एमवी वान हई 503 जहाज में आग लगी थी. यह आग केरल के अजिक्कल से 44 नॉटिकल मील दूर लगी थी. जहाज पर चालक दल के कुल 22 लोग सवार थे जिनमें से 14 चीन के और ताइवान के छह नागरिक थे. हम भारतीय नौसेना की त्वरित कार्रवाई के लिए उनका दिल से आभार जताते हैं. हम घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं.
बता दें कि केरल के कोच्चि में सोमवार को सिंगापुर के एक कंटेनर शिप में भयानक आग लगी थी. इंडियन कोस्ट गार्ड के मुताबिक कंटेनर शिप एमवी वान हाई 503 से इमरजेंसी अलर्ट मिला था. यह जहाज 7 जून 25 को 22 क्रू मेंबर्स के साथ श्रीलंका के कोलंबो पोर्ट से मुंबई के लिए रवाना हुआ था, जिसे 10 जून को पहुंचना था.
धमाके की जानकारी मिलने के बाद कोर्ट गार्ड की टीम ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था, लेकिन आग धीरे-धीरे शिप पर रखे बाकी कंटेनर्स में भी फैल गई थी. इसके बाद 18 क्रू मेंबर लाइफ सेविंग राफ्ट पर सवार होकर जहाज से बाहर निकले थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null