भारत

अगर आप फैसले का सम्मान नहीं कर सकते तो चुनाव क्यों: उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया

jantaserishta.com
6 Jan 2023 3:36 PM IST
अगर आप फैसले का सम्मान नहीं कर सकते तो चुनाव क्यों: उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की कार्यवाही शुक्रवार को मनोनीत पार्षदों को लेकर भारी बवाल के बीच शुरू हुई। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे जनादेश का सम्मान नहीं करते हैं। उन्होंने बीजेपी का नाम लेते हुए कहा, 'अगर आप जनता के फैसले का सम्मान नहीं कर सकते तो चुनाव क्यों?'
उन्होंने ट्वीट किया, एमसीडी में अपनी करतूत छिपाने के लिए इतना नीचे गिर जाएंगे बीजेपी वाले! चुनाव टाले गए, पीठासीन अधिकारी की अवैध नियुक्ति, मनोनीत पार्षदों की अवैध नियुक्ति और अब जनता के चुने हुए पार्षदों को शपथ नहीं दिलाई जा रही है। अगर आप जनता के फैसले का सम्मान नहीं कर सकते तो चुनाव क्यों?
वहीं पार्टी प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट किया, एमसीडी के इतिहास में आज तक मनोनीत पार्षद ने कभी सदन में मतदान नहीं किया। बेईमानी से एमसीडी पर कब्जा करना चाहते हैं। हम आपकी गुंडागर्दी नहीं चलने देंगे।
दिल्ली के मेयर, डिप्टी मेयर के चुनाव से पहले मनोनीत पार्षदों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच घमासान शुरू हो गया।
शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही आप नेता मुकेश गोयल ने मनोनीत पार्षदों के शपथ लेने का मुद्दा निर्वाचित सदस्यों के सामने उठाया। गोयल ने कहा कि पिछले 25 साल में ऐसा कभी नहीं हुआ कि मनोनीत पार्षदों को निर्वाचित सदस्यों के सामने शपथ दिलाई गई हो।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story