भारत
राहुल गांधी विदेश में इतना समय क्यों बिताते हैं: भाजपा
jantaserishta.com
20 Jun 2023 1:26 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली: भाजपा आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को रहस्मयी बताते हुए सवाल पूछा है कि राहुल गांधी विदेश में इतना समय क्यों बिताते हैं? इसके साथ ही मालवीय ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पर अपनी विदेश यात्राओं के दौरान भारत के हितों के विरोधी विदेशी एजेंसियों और समूहों के साथ गुप्त बैठकें करने का आरोप लगाते हुए उनकी विदेश यात्राओं के उद्देश्य पर भी सवाल उठाया। मालवीय ने राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल उठाते हुए ट्वीट कर कहा, राहुल गांधी विदेश में इतना समय क्यों बिताते हैं, खासकर उनकी यात्राओं का एक बड़ा हिस्सा रहस्य में डूबा हुआ है?
मालवीय ने राहुल गांधी की विदेश यात्राओं के उद्देश्य पर सवाल उठाते हुए आगे कहा, भारत के हितों के विरोधी विदेशी एजेंसियों और समूहों के साथ उनकी गुप्त बैठकों की कई रिपोर्टें इन यात्राओं के उद्देश्य पर और सवाल उठाती हैं।
आपको बता दें कि, भाजपा लगातार राहुल गांधी पर यह आरोप लगाती रही है कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अपनी विदेश यात्राओं के दौरान भारत, भारतीय लोकतंत्र और भारतीय संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करते हैं और भारत विरोधी ताकतों के साथ बैठकें करते हैं। कांग्रेस की तरफ से भी भाजपा के इन आरोपों का जोरदार जवाब दिया जाता है।
Tagsअमित मालवीयराहुल गांधी विदेश यात्राराहुल गांधीभाजपाAmit MalviyaRahul Gandhi foreign tripRahul GandhiBJP
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





