भारत

जान का जोखिम उठाया, उफनती पुलिया पार करते समय नदी में बहा युवक बाल-बाल बचा

jantaserishta.com
29 Aug 2026 2:24 PM IST
जान का जोखिम उठाया, उफनती पुलिया पार करते समय नदी में बहा युवक बाल-बाल बचा
x
पढ़ें पूरी खबर.
शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बारिश के बीच एक युवक को उफनती पुलिया पार करना भारी पड़ गया. बाइक लेकर पानी के तेज बहाव के बीच उतरा युवक कुछ ही सेकेंड में बाइक समेत नदी में बह गया. गनीमत रही कि उसे तैरना आता था, इसलिए किसी तरह तैरकर किनारे पहुंच गया और उसकी जान बच गई. हालांकि उसकी बाइक पानी के तेज बहाव में बह गई. इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है.
मामला शिवपुरी के रन्नौद इलाके का है. यहां रन्नौद-मायापुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास बनी पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा था. पिछले 24 घंटे से इलाके में लगातार बारिश हो रही है. इसकी वजह से नदी-नाले उफान पर हैं और रास्तों पर भी पानी भर गया है.
इसी दौरान एक युवक बाइक लेकर पुलिया पार करने पहुंच गया. सामने तेज बहाव था, पानी पुलिया के ऊपर से बह रहा था. लेकिन युवक ने बाइक आगे बढ़ा दी. शुरुआत में वह पानी के बीच बाइक को संभालते हुए आगे बढ़ता दिखाई देता है. फिर अचानक बहाव का दबाव बढ़ा और बाइक का बैलेंस बिगड़ गया. इसके बाद जो हुआ, वो कैमरे में कैद हो गया.
पानी का तेज बहाव युवक और उसकी बाइक को अपने साथ बहाकर ले गया. कुछ पल के लिए ऐसा लगा कि युवक भी पानी में फंस गया है. उसे तैरना आता था. उसने हिम्मत नहीं छोड़ी और किसी तरह तैरकर नदी के किनारे पहुंच गया. युवक की जान तो बच गई, लेकिन बाइक नहीं बच सकी. तेज बहाव बाइक को अपने साथ बहाकर ले गया.
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह उफनती पुलिया पर पानी के तेज बहाव के बीच युवक बाइक लेकर उसे पार करने की कोशिश करता है और देखते ही देखते बह जाता है. बारिश के मौसम में नदी, नाले और पुलिया पार करने का जोखिम कितना भारी पड़ सकता है, ये घटना उसकी एक और मिसाल है.
पानी कम दिखे या बाइक निकलती हुई नजर आए, लेकिन बहाव के आगे गाड़ी का वजन भी कुछ नहीं होता. ऐसे रास्तों पर कुछ सेकेंड की जल्दबाजी जान पर भारी पड़ सकती है. फिलहाल इस घटना में युवक की जान बच गई है. लेकिन उसकी बाइक तेज बहाव में कहां तक बह गई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story