
x
डीएम आवास के पास घटना.
लखनऊ: यूपी में लखनऊ के हजरतगंज इलाके में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने कार के अंदर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. यह घटना हजरतगंज स्थित डीएम आवास के पास हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 38 वर्षीय ईशान गर्ग पुत्र पराग गर्ग निवासी राजाजीपुरम लखनऊ के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना 25 अक्टूबर की रात करीब 11:40 बजे हजरतगंज थाने को मिली.
सूचना मिलते ही हजरतगंज पुलिस, डीसीपी सेंट्रल, एडीसीपी सेंट्रल, एसीपी हजरतगंज और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची. जांच के दौरान पाया गया कि कार स्टार्ट हालत में सड़क किनारे खड़ी थी. कार की ड्राइविंग सीट पर बैठे ईशान गर्ग ने अपनी रिवॉल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या की थी.
पुलिस को मौके से एक रिवॉल्वर, एक खाली खोखा कारतूस, नौ जिंदा कारतूस और एक पन्नी में रखे चार अतिरिक्त जिंदा कारतूस बरामद हुए. मृतक के पर्स से रिवॉल्वर का वैध लाइसेंस भी मिला है. प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, हालांकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दी गई. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. पुलिस ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक यहां कितनी देर से मौजूद था और क्या कोई अन्य व्यक्ति उसके साथ था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





