
नई दिल्ली: भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के दो करीबी सहयोगियों को अरेस्ट करने पर राजनीतिक बवाल मचा हुआ है। बिट्टू ने भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि हमारी पार्टी आपको सत्ता से बेदखल भी कर सकती है। सत्ता के नशे में ऐसे कदम नहीं उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी जब सत्ता में आएगी तो उन पुलिस वालों के खिलाफ ऐक्शन लिया जाएगा, जिन्होंने उनके दो सहयोगियों पर केस दर्ज किए हैं। बिट्टू ने पुलिस वालों को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि आप लोगों को राजनीति में नहीं पड़ना चाहिए। यह ध्यान रखें कि सत्ता बदलती रहती है। फिर भाजपा आएगी तो मुश्किल होगी। दरअसल सोमवार को ही बिट्टू के करीबी राजेश अत्री को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था।
VIDEO | Delhi: Here's what Union Minister Ravneet Singh Bittu (@RavneetBittu) said on AAP national convenor Arvind Kejriwal's meeting with Punjab CM Bhagwant Mann and party MLAs. "A meeting was called to change the Chief Minister, but today’s media frames tell a different… pic.twitter.com/XotPU3Ok5r
— Press Trust of India (@PTI_News) February 11, 2025
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





