भारत
प्रधानमंत्री मोदी के बगल में क्यों बैठना चाहते थे राष्ट्रपति? विदेश मंत्री ने किया खुलासा
jantaserishta.com
30 Aug 2023 8:17 AM IST

x
लंबी U आकार की टेबल थी, जहां 100-150 लोग बैठे हुए थे।
नई दिल्ली: ISRO के मून मिशन के तहत चंद्रयान 3 की लैंडिंग ने भारत ही नहीं पूरी दुनिया में उत्साह पैदा कर दिया था। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हाल ही में संपन्न हुए BRICS शिखर सम्मेलन में बने माहौल पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि लैंडिंग के बाद ही दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बगल में बैठने का ऐलान कर दिया था। इतना ही नहीं सम्मेलन में मौजूद अन्य देशों के प्रतिनिधि भी पीएम मोदी को शुभकामनाएं देने के लिए जुट गए थे।
एक कार्यक्रम के दौरान जयशंकर ने बताया कि लैंडिंग के बाद जोहन्सबर्ग में कई BRICS नेताओं की तरफ से प्रतिक्रिया आई थी। उन्होंने कहा, 'जब हम वहां पहुंचे, तो चंद्रयान को लेकर कुछ बातें हो रही थीं। अगले दिन (लैंडिंग यानी 23 अगस्त) को हम सुबह के सत्र में शामिल हुए और पीएम मोदी ISRO के साथ जुड़ने के लिए चले गए... दूसरे दिन तक BRICS में भी बातचीत पूरी तरह चंद्रयान पर आ गई थी...।'
विक्रम की लैंडिंग के बाद पीएम ने ब्रिक्स नेताओं की इसके बारे में कुछ जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बधाई के लिए राष्ट्रपति रामफोसा का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, 'यह हमारे लिए गर्व की बात है कि इस सफलता को एक सिर्फ देश की सफलता के तौर पर न मानते हुए मानवता की सफलता के तौर पर स्वीकार किया गया।'
जयशंकर बताते हैं कि ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान चंद्रयान को लेकर काफी उत्साह था। उन्होंने कहा, 'मुझे याद है कि एक लंबी U आकार की टेबल थी, जहां 100-150 लोग बैठे हुए थे। लोग अचानक उठे और पीएम को बधाई स्वीकार करने के लिए पूरी टेबल के लोगों के पास जाना पड़ा। एहसास होने लगा था कि यह केवल भारत की उपलब्धि नहीं है।'
विदेश मंत्री ने कहा, 'मैं कमरे में ही था (विक्रम लैंडिंग के समय ब्रिक्स सम्मेलन में)... जहां कोने में एक बड़ी स्क्रीन लगी हुई थी। बगैर ध्यान भटकाए बात करना मुश्किल हो रहा था।' उन्होंने बताया, 'एक मौके पर राष्ट्रपति रामफोसा ने स्क्रीन की तरफ इशारा करते हुए कहा कि विदेश मंत्री आप ऐसे देख रहे हैं, जैसे चंद्रयान वहीं पर है।'
Tagsइसरोचांदपीएम मोदीविदेश मंत्री एस जयशंकरएस जयशंकरISROChandPM ModiExternal Affairs Minister S JaishankarS Jaishankar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





