भारत
बड़े अरमान से पाला पोसा! क्यों एक गोद लिया हुआ बेटा बना मां का हत्यारा? लालच में खत्म कर दी मां की जिंदगी
jantaserishta.com
10 May 2024 9:10 AM IST

x
बाथरूम में दफनाया.
श्योपुर: मध्य प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक बेटे ने अपनी विधवा मां की हत्या कर दी। मर्डर के बाद वह उन्हें घर में ही दफन कर दिया। इस केस में सबसे हैरान कर देने वाली बात यह है कि बुजुर्ग महिला की हत्या उसी बेटे ने की जिसे उन्होंने अनाथ आश्रम से गोद लिया था। मां को मारने के बाद आरोपी पुलिस स्टेशन पहुंचा और उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। यह श्योपुर जिले की घटना है।
आरोपी बेटे की पहचान दीपक के रूप में हुई है। दीपक ने अपने पड़ोसियों और रिश्तेदारों को बताया कि उसकी मां लापता हो गई है। फिर वह कुछ लोगों के साथ थाने पहुंचा। वहां मां की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन पुलिस को दाल में कुछ काला लगा। सख्ती के साथ जब दीपक से पूछताछ की गई तब उसने दरिंदगी की पूरी कहानी सुनाई।
जानकारी के मुताबिक, इस मर्डर केस के पीछे पैसों को वजह बताया गया है। दीपक अपने खर्च के लिए लगातार विधवा मां से पैसों की डिमांड करता था। पैसे नहीं देने पर वह उसे जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस हत्याकांड में दीपक के अलावा कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं। 65 साल की बुजुर्ग महिला ने दीपक को अनाथ आश्रम से तब गोद लिया था जब वह केवल दो साल का था। बुढ़ापे में मां का सहारा बनने की बजाए दीपक लालच और लोभ में हत्यारा बन बैठा।
दरअसल, दीपक पढ़ाई में बहुत अच्छा था। उसने 12वीं में 89 फीसदी अंक लाए थे। उसे स्कॉलरशिप भी मिली थी। जानकारी के मुताबिक, रेलवे कॉलनी के भुवनेंद्र पचौरी और उनकी पत्नी ऊषा देवी के कोई बच्चे नहीं थे। उन्होंने दीपक को गोद लिया था। साल 2015 में भुवनेंद्र रिटायर हो गए और अगले ही साल हर्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। तब से दीपक और ऊषा देवी घर में रहते थे। उन दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। इसके बाद दीपक दिल्ली चला गया। कुछ ही दिनों पहले वह दिल्ली से लौटा था।
छह मई को दीपक ने ऊषा देवी की हत्या कर दी। मां को मौत के घाट उतारने के बाद उसने सीढ़ियों के नीचे बाथरूम में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया। पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने 5 मई को ऊषा देवी को घर में देखा था। लेकिन इसके बाद वह दिखाई नहीं दीं। हत्या कर मां को दफनाने के बाद आरोपी ने सभी को बताया कि वह लापता हो गई हैं। लेकिन महिला रिश्तेदारों ने पुलिस को इसकी सूचना दी कि बुजुर्ग महिला 5 तारीख तक घर पर ही थीं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे से पूछताछ शुरू की। उसने जो बताया उसे सुनकर हर कोई हैरान हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Tagsमध्य प्रदेशश्योपुरश्योपुर न्यूज़श्योपुर पुलिसहत्याMadhya PradeshSheopurSheopur NewsSheopur PoliceMurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





