भारत

गलती किसकी!, IPS दीपांशु काबरा ने किया ट्वीट, देखे एक्सीडेंट का वीडियो

jantaserishta.com
6 Feb 2022 10:04 PM IST
गलती किसकी!, IPS दीपांशु काबरा ने किया ट्वीट, देखे एक्सीडेंट का वीडियो
x
बड़ी खबर

रायपुर: सोशल मीडिया पर एक फनी एक्सीडेंट का वीडियो वायरल हो रहा है. यह वीडियो देखकर सबसे पहले तो आपको हंसी आएगी. मजे की बात ये है कि, इस एक्सीडेंट में गलती किसकी है ये आपको पता नहीं चल पाएगा. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक सड़क पार करने की कोशिश कर रहा है. इसी बीच एक युवक तेजी से साइकिल चलाता हुआ आ रहा होता है. साथ ही उसी समय एक अन्य युवक सड़क पार कर रहा होता है, उतने में उसकी नजर तेज रफ्तार साइकिल पर जैसे ही पड़ती है, वह तेजी से आगे भागने लगता है. हालांकि, उसकी यही गलती उस पर भारी पड़ जाती है. क्योंकि साइकिल आकर सीधे उसी से टकरा जाती है. सड़क पार कर रहा युवक जिससे बचने की कोशिश करता है, आखिर में उसी से टकरा जाता है.

इस मजेदार वीडियो को IPS अधिकारी दीपांशु काबरा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'गलती किसकी?'. 5 सेकेंड का यह वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर देखा जा रहा है. वीडियो को देखकर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो देख कमेंट में लिखा, 'गलती पैदल चलने वाली की है, क्योंकि वह सड़क देखकर पार नहीं कर रहा था.' वहीं एक अन्य यूजर ने साइकिल वाले की गलती बताई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story