भारत

Bihar Chunav Result 2025: वोटों की गिनती जारी, पोस्टल बैलेट में NDA को बढ़त

jantaserishta.com
14 Nov 2025 8:28 AM IST
Bihar Chunav Result 2025: वोटों की गिनती जारी, पोस्टल बैलेट में NDA को बढ़त
x

ANI

देखें वीडियो.
Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना शुरू हो चुकी है. शुरुआती रुझानों में एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है. आज तय हो जाएगा कि बिहार की गद्दी पर कौन बैठने वाला है. एनडीए और महागठबंधन दो छोर पर खड़े हैं और नीतीश-तेजस्वी में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. सूबे की 243 सीटों के लिए हुए दो चरणों में पड़े वोटों की गिनती 46 केंद्रों पर हो रही है. नीतीश कुमार ने पूरे जोश-ओ-खरोश के साथ जीत का दम भरा है, तो वहीं तेजस्वी यादव ने भी 18 नवंबर को शपथ लेने का दावा किया है.
मतगणना शुरू होने के साथ शुरुआती रुझानों में एनडीए 55 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि महागठबंधन 40 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है. रुझानों के मुताबिक. मुकाबला कड़ा दिख रहा है और दोनों गठबंधनों के बीच अंतर धीरे-धीरे बन रहा है. अंतिम नतीजों का इंतजार सियासी हलचल बढ़ा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null