भारत
जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई...CCTV में रिकॉर्ड हुआ, पढ़ें इस हैरान कर देने वाली घटना की पूरी कहानी
jantaserishta.com
20 Nov 2025 8:09 AM IST

x
वीडियो हुआ वायरल.
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हैरान कर देने वाला हादसा सामने आया है. ट्रक के नीचे गिरे एक युवक की जान बच गई. सीसीटीवी में यह पूरा मंजर कैद हो गया है. पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
पीड़ित की पहचान विमल राव के रूप में हुई है. वह बाइक से अपने घर जा रहे थे. उसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मारी और भारी वाहन उनके ऊपर से निकल गया. हेलमेट पहने होने के वजह से विमल को सर में चोट नहीं आई. मगर उनके हाथ पैरों में काफी गंभीर चोटें आई हैं. विमल राव ने गौतम नगर थाने में अज्ञात वाहन के खिलाफ FIR कराई है.
भोपाल निवासी विमल राव ने एक वीडियो शेयर कर बताया, ''मैं बीते सोमवार को दोपहर 3:45 के आसपास नादरा बस स्टैंड से निकलता हुआ छोला गणेश मंदिर अंडर ब्रिज के सामने पहुंचा. इसी दौरान आलमी तब्लीगी इज़्तिमा में आई जमात को छोड़ने वाले वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी. मैं सड़क पर गिर गया और तुरंत मेरे ऊपर से ही वाहन निकालकर ले गया. वहां ट्रैफिक संभाल रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उस टक्कर मारने वाले चार पहिया लोडिंग वाहन को रोका तक नहीं. जबकि मौके पर 100 से अधिक लोगों का हुजूम था. सभी ने मिलकर उस इज्तिमा के व्यवस्था वाले वाहन को आगे रहकर निकाल दिया. उस दौरान न तो किसी ने 108 को एम्बुलेंस को बुलाया और न 112 पर पुलिस को बुलाया. न किसी ने भागते हुए वाहन की वीडियो बनाई और न ही किसी उस वाहन का नंबर नोट किया.''
घायल विमल राव बोले, मैंने स्वयं अपने मित्रों को फोन लगाया और मदद के लिए बुलाया. मैं सीधे पुलिस थाना गया. शिकायत लिखवाई और फिर अपने परिचितों के वाहन से हमीदिया अस्पताल पहुंचा. मुझे थाने से कोई वाहन भी नहीं मिला. सिर्फ एक सिपाही मेरे साथ भेज दिया. मेडिकल के बाद मैं अपने छोटे भाई के निजी वाहन से वापस गौतम नगर थाना पहुंचा.
पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शरू कर दी है. वाहन चालक की तलाश जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





