भारत

पूरी मानवता बिहार की विभूतियों का ऋणी है: राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर

jantaserishta.com
25 March 2023 11:27 AM IST
पूरी मानवता बिहार की विभूतियों का ऋणी है: राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर
x
पटना (आईएएनएस)| बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने गाँधी मैदान, पटना में आयोजित बिहार दिवस उत्सव के समापन समारोह को शुक्रवार को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के अनेकानेक विभूतियों ने बिहार को पावन बनाया है और पूरी मानवता उनका ऋणी है।
उन्होंने कहा कि बिहार गीत में इस राज्य का इतिहास और इसकी सारी खूबियाँ समाहित हैं। बिहार वास्तव में भारत का कंठहार है।
इस वर्ष बिहार दिवस के थीम युवा शक्ति बिहार की प्रगति को प्रासंगिक बताते हुए उन्होंने कहा कि बिहार का भविष्य युवाओं पर निर्भर है और यह कार्यक्रम युवा शक्ति का जागरण है। उन्होंने कहा कि जब-जब युवा शक्ति जागृत होती है तब-तब समग्र क्रांति होती है। जय प्रकाश नारायण ने युवा शक्ति का ही आवाहन किया था।
राज्यपाल ने युवा शक्ति को सही मार्गदर्शन देने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि युवाओं की दिशा एवं सोच से ही भविष्य का निर्माण होगा। उन्होंने युवाओं से पूरी शक्ति से बिहार को समृद्ध बनाने के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने उनसे प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने को भी कहा।
इस अवसर पर राज्यपाल ने बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा स्थापित पैवेलियन का परिभ्रमण किया तथा इको फ्रेंडली गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर गया होते हुए शांति निकेतन के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ चन्द्रशेखर, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह, राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंग्यू तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि बिहार दिवस उत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story