भारत

पूरा परिवार तबाह, दो बच्चों को मारने के बाद मां ने दी जान, पूरा इलाका सन्न

jantaserishta.com
10 March 2024 8:09 AM GMT
पूरा परिवार तबाह, दो बच्चों को मारने के बाद मां ने दी जान, पूरा इलाका सन्न
x

सांकेतिक तस्वीर 

पुलिस छानबीन में जुट गई है।
बांका: बिहार के बांका में पति पत्नी के विवाद में पूरा परिवार बर्बाद हो गया। बांका थाना के गोड़ा बाजार में एक महिला औ उसके दो मासूम बच्चों की संदेहास्पद परिस्थिति मौत हो गई। तीनों की लाशें घर के कमरे में पड़े हुए मिले। परिजनों के अनुसार महिला ने दोनों बच्चों की गला दबाकर हत्या के बाद फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। घटना से इलाके में कोहराम मच गया है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
मृतकों में गोड़ा बाजार निवासी रंजीत यादव की पत्नी रूबी देवी (22) व उसकी तीन साल की बेटी व एक साल का बेटा शामिल है। रंजीत कोलकाता में मजदूरी करता है। परिजनों के अनुसार पति से फोन पर बातचीत के बाद गुस्से में आकर उसने अपने दोनों बच्चों का गला घोंटने के बाद खुद की फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। रूबी की सास अपनी बेटी की ससुराल मध्यगिरि गांव गई है। ससुर वर्षों से घर छोड़कर बाहर है। रूबी घर में बच्चों व अन्य परिजनों के साथ रहती थी। शनिवार की दोपहर को परिजनों को कमरे में तीनों की लाश एक साथ मिली। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में एसपी डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पुलिस छानबीन कर रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि रूबी की 5 वर्ष पूर्व रंजीत से शादी हुई थी। पति रंजीत परदेस में रहता है। रंजीत के बड़े भाई संजय यादव और भाभी की मौत पहले हो चुकी है। मंझले भाई मंजय यादव नहीं कुछ वर्ष पूर्व चल बसे। रूबी के सास-ससुर भी घर में नहीं रहते। इस घटना के बाद यह परिवार पूरी तरह से बर्बाद हो गया।
शनिवार को गोड़ा बाजार के रंजीत यादव की पत्नी रूबी देवी की दो बच्चों के साथ संदेहास्पद स्थिति में घर मे खुदकुशी कर लेने की घटना से बाजार के लोग हतप्रभ है। पति के परदेस में रहने तथा पत्नी की दो छोटे-छोटे बच्चों के साथ मौत की घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। चार कमरे वाले पक्के मकान में मृतका रूबी देवी एक कमरे में अपने मासूम 3 वर्षीय पुत्री एवं एक 1 वर्षीय पुत्र के साथ रहती थी। परिजनों ने बताया कि घटना के बाद मृतका का शव कमरे में गले में लगाये फंदे से झूलता मिला। जबकि दो छोटे-छोटे बच्चे मृत पड़े थे। सूचना पाकर बांका पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश की।
घटना को लेकर मृतका के ससुराल वाले भी हतप्रभ है। ससुराल वाले भी पुलिस को कुछ भी बताने में असमर्थ थे। ससुराल वालों ने तत्काल कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई। जानकारी के अनुसार पुलिस ने घटना को लेकर तत्काल यूडी केस दर्ज कर ली है। परिजनों ने बताया कि मृतका के पति कोलकाता से चल चुके हैं। कल वह घर पहुंचेंगे।
ग्रामीणों ने बताया कि तेतरिया गांव के रामदेव यादव की पुत्री मृतका रूबी देवी की 5 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। मृतका के ससुराल वालों में सास, एक बेवा बड़ी देवरानी एवं उसके बच्चे हैं। इस परिवार पर पहले से ही गमों का पहाड़ टूट चुका है। ससुर वर्षों से घर-द्वार छोड़कर चले गए हैं। उक्त घटना को लेकर जहां पड़ोसी गमगीन है। वहीं ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चा हो रही है। बता दें कि मृतका के पति कोलकाता में मजदूरी करता है। बताया गया कि पति से फोन पर बातचीत के बाद गुस्से में आकर उसने अपने दोनों बच्चों का गला घोंटने के बाद खुद की भी फंदे से लटक कर अपनी इह लीला समाप्त कर ली। वहीं इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
Next Story