भारत

पूरा परिवार तबाह: 2 की मौत, दूसरी शादी से नाराज थी महिला

jantaserishta.com
14 May 2022 11:48 AM IST
पूरा परिवार तबाह: 2 की मौत, दूसरी शादी से नाराज थी महिला
x
खौफनाक कदम उठाया कि पूरा परिवार तबाह हो गया।

दरभंगा: बिहार में पति की दूसरी शादी से नाराज एक विवाहिता ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि पूरा परिवार तबाह हो गया। दो की जिन्दा जलकर मौत हो गई जिन पर रोने वाला भी नहीं है। वहीं परिवार के दो सदस्य गंभीर हालत में इलाजरत हैं। घटना सुपौल बाजार के शेखपुरा मोहल्ले की है।

शनिवार की सुबह उसने परिवार के चार लोगों पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इसमें झुलसने से महिला और उसकी सास की मौत हो गयी, जबकि उसका पति और सौतन घायल हैं। इन दोनों को इलाज के लिए पहले स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। डीएमसीएच में इन दोनों की हालत भी गंभीर बतायी जा रही है।
मृतकों में बीबी परवीन (35) व उसकी सास रुफैदा खातून (45) हैं। घटना के बारे में बताया जाता है कि शेखपुरा मोहल्ला निवासी प्लम्बर मिस्त्री खुर्शीद आलम ने 10 साल पहले गांव में ही बीबी परवीन से शादी की थी। संतान नहीं होने पर दो साल पहले खुर्शीद ने पड़ोस के गांव में रोशनी खातून से दूसरी शादी की। बीबी परवीन दूसरी शादी का शुरू से ही विरोध कर रही थी। उसने अपने पति खुर्शीद को कई बार चेतावनी दी थी कि इसका अंजाम बुरा होगा। इसे लेकर दोनों के बीच पूर्व में भी कई बार विवाद हुआ था।
शनिवार की सुबह बीबी परवीन ने इस वारदात को अंजाम दे दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन शुरू की। इधर, क्षेत्र में इस तरह की पहली घटना होने से लोग स्तब्ध हैं। हर तरफ इसी घटना की चर्चा हो रही है। दो लोगों की मौत पर परिवार में रोने वाला भी कोई नहीं है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story