भारत

'जिसने दिया मौका, उसको मिला धोखा'- केजरीवाल के खिलाफ भाजपा का अभियान

jantaserishta.com
21 Nov 2022 11:28 AM IST
जिसने दिया मौका, उसको मिला धोखा- केजरीवाल के खिलाफ भाजपा का अभियान
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| गुजरात विधान सभा और दिल्ली नगर निगम चुनाव को देखते हुए भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर जोरदार प्रचार अभियान छेड़ दिया है। 'जिसने दिया मौका, उसको मिला धोखा' की थीम के साथ भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ वीडियो अभियान छेड़ दिया है।
वीडियो में यमराज और चित्रगुप्त के सहारे केजरीवाल के पुराने वादों की याद दिलाते हुए भाजपा गुजरात और दिल्ली की जनता को यह राजनीतिक संदेश देने का प्रयास कर रही है कि केजरीवाल पर विश्वास कर जिसने भी उन्हें वोट किया उसे धोखा ही मिला है।
भाजपा के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से सिलसिलेवार केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा गया, चुनाव से पहले केजरीवाल ने पंजाब को नशा मुक्त बनाने का वादा किया, चुनाव जीतने के बाद प्रदेश को उसके हाल पर छोड़ दिया। जिसने दिया मौका, उसको मिला धोखा।
भाजपा ने अपने अगले ट्वीट में कहा, केजरीवाल ने कहा था कि हम यमुना जी को स्वच्छ कर देंगे, लेकिन इन्होंने यमुना जी को और जहरीला बना दिया है। जिसने दिया मौका, उसको मिला धोखा।
दिल्ली भाजपा भी सोशल मीडिया पर हिंदी भाषा में इस अभियान को जोरदार तरीके से चला रही है, वहीं गुजरात भाजपा गुजराती भाषा में इस अभियान को चला कर राज्य के मतदाताओं को संदेश देने का प्रयास कर रही है। मोदी सरकार के दिग्गज मंत्री और भाजपा के नेता भी अपने-अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस तरह के वीडियो को लगातार शेयर कर केजरीवाल पर निशाना साध रहे हैं।
दरअसल, यह माना जा रहा है कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी और भाजपा की सीधी टक्कर है वहीं भाजपा के सबसे मजबूत गढ़ गुजरात में भी केजरीवाल जोर-शोर से विधान सभा का चुनाव लड़ रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story