भारत

कौन मारेगा बाजी?...महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर

jantaserishta.com
3 Dec 2024 2:00 PM IST
कौन मारेगा बाजी?...महाराष्ट्र की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर बड़ी खबर है. पांच दिसंबर को मुख्यमंत्री सहित दो उपमुख्यमंत्री शपथ लेंगे. इस बीच सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र सरकार में बीजेपी के पास 21 से 22 मंत्रालय होंगे. सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय बीजेपी के पास ही होगा. महाराष्ट्र स्पीकर पद बीजेपी को मिल सकता है. बाकी विभागों के बारे में बाद में चर्चा होगी.
इसके साथ ही सूबे की नई सरकार में एकनाथ शिंदे की शिवसेना के 11 से 12 मंत्री होंगे जबकि अजित पवार की एनसीपी की ओर से सरकार में 10 मंत्री होंगे. सूत्रों का कहना है कि एकनाथ शिंदे डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे. यह शपथ ग्रहण समारोह पांच दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे.
इससे पहले मुंबई में महायुति के तीनों नेताओं देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार मीटिंग करेंगे और नए मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रिमंडल के फॉर्मूले पर सहमति जताएंगे. हालांकि, कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे अभी भी अस्वस्थ हैं. इस वजह से लगातार बैठकें टल रही हैं. शिंदे कुछ टेस्ट कराने के लिए अस्पताल जा रहे हैं. वे बुखार से पीड़ित है. इससे कमजोरी महसूस कर रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story