भारत

जाट किसके करेंगे ठाठ, किसकी खड़ी होगी खाट? 253 नेताओं से मुलाकात करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

jantaserishta.com
25 Jan 2022 1:19 PM IST
जाट किसके करेंगे ठाठ, किसकी खड़ी होगी खाट? 253 नेताओं से मुलाकात करेंगे गृह मंत्री अमित शाह
x

फाइल फोटो 

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में पहले राउंड की वोटिंग से ठीक पहले भाजपा ने जाट समुदाय को साधने के लिए अपनी फील्डिंग सजानी शुरू कर दी है। बुधवार को होम मिनिस्टर अमित शाह ने पश्चिम यूपी के 253 जाट नेताओें से मुलाकात करने का फैसला लिया है। यह मीटिंग पार्टी के ही एक दिग्गज जाट नेता के घर पर ही बुलाई गई है। 2017 के विधानसभा चुनाव में भी अमित शाह ने जाट नेता बीरेंद्र सिंह के घर पर समुदाय के नेताओं से मुलाकात की थी और वेस्ट यूपी के जाट लैंड में भगवा का परचम लहराया था।

जाट समुदाय के नेताओं के साथ अमित शाह की यह बैठक इसलिए भी बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि समाजवादी पार्टी और उसके गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) इस बार जाट-मुस्लिम गठजोड़ बनाकर वेस्ट यूपी में बीजेपी की चुनौती बढ़ाने की कोशिश में है।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story