भारत
कौन होगा पीएम मोदी का उत्तराधिकारी? सर्वे में इन नेताओं का नाम
jantaserishta.com
25 Aug 2023 4:30 PM IST

x
फाइल फोटो
सबसे आगे कौन जानें?
नई दिल्ली: 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियां और चर्चाएं जारी हैं। इन चर्चाओं का एक मुद्दा प्रधानमंत्री का नाम भी है। एक और जहां नया गठबंधन I.N.D.I.A कोशिशों में जुटा हुआ है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी 2014 और 2019 की जीत दोहराने की कोशिश कर रही है। फिलहाल, भाजपा पीएम के तौर पर नरेंद्र मोदी के ही नाम को आगे बढ़ा रही हैं, लेकिन सवाल है कि उनके बाद यह जिम्मेदारी कौन संभालेगा।
हाल ही में इंडिया टुडे में प्रकाशित C Voter सर्वे में मोदी के बाद इस पद के लिए सबसे बड़ा नाम वर्तमान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का उभरकर आया है। हालांकि, इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जैसे दिग्गज भी शामिल हैं, लेकिन सर्वे में शामिल 29 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी के उत्तराधिकारी के तौर पर शाह को पसंद किया है।
इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर योगी आदित्यनाथ हैं। 26 फीसदी उत्तरदाता उन्हें पीएम पद पर देखना चाहते हैं। इसके अलावा गडकरी के पक्ष में 15 फीसदी उत्तरदाता नजर आए।
सर्वे के अनुसार, अगर आज लोकसभा चुनाव होते हैं, तो भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए 306 लोकसभा सीटें हासिल कर सकता है। बहुमत का आंकड़ा 272 है। वहीं, नए गठबंधन I.N.D.I.A 193 सीटें अपने नाम कर सकती है। जबकि, 44 अन्य के खाते में जा सकती हैं। सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि भाजपा 287 सीटें जीत सकती है। हालांकि, सर्वे में कांग्रेस को 74 सीटें मिलने का ही अनुमान जताया जा रहा है।
Tags2024 लोकसभा चुनावलोकसभा चुनावइंडियागठबंधनपीएम मोदी2024 Lok Sabha ElectionsLok Sabha ElectionsIndiaAlliancePM Modi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





