भारत

कौन बनेगा देश का अगला उपराष्ट्रपति? वोटिंग जारी

jantaserishta.com
6 Aug 2022 10:10 AM IST
कौन बनेगा देश का अगला उपराष्ट्रपति? वोटिंग जारी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद आज ही वोटों की गिनती होगी. वोटों की गिनती के बाद चुनाव नतीजों का ऐलान भी आज ही हो जाएगा. उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 788 वोटर हैं और जीत के लिए 394 वोटों की जरूरत है.

केंद्र की सत्ता पर काबिज बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है. आंकड़ों का अंकगणित जगदीप धनखड़ के पक्ष में नजर आ रहा है. जगदीप धनखड़ के पास 395 वोट नजर आ रहे हैं, यदि एनडीए के मतदाताओं ने क्रॉस वोटिंग नहीं की तो. ऐसे में जगदीप धनखड़ उपराष्ट्रपति पद की रेस में अपनी प्रतिद्वंदी मार्गरेट अल्वा से कहीं आगे माने जा रहे हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story