भारत

Delhi CM: कौन होगा दिल्ली का नया मुख्यमंत्री, आज ऐलान, इन नामों की है चर्चा

jantaserishta.com
19 Feb 2025 8:09 AM IST
Delhi CM: कौन होगा दिल्ली का नया मुख्यमंत्री, आज ऐलान, इन नामों की है चर्चा
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली; लंबे इंतजार के बाद दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का नाम आज तय हो जागा। भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर शाम 7 बजे विधायक दल की बैठक होगी। इसमें केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में विधायक दल का नेता चुना जाएगा। नए मुख्यमंत्री गुरुवार सुबह करीब 11 बजे रामलीला मैदान में कैबिनेट के साथ शपथ लेंगे।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में होने वाली विधायक दल की बैठक के बारे में मंगलवार दोपहर विधायकों को सूचना दी गई। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मंत्री बनने वालों के नाम का ऐलान शपथ ग्रहण समारोह से पहले ही किया जाएगा। दिल्ली में मुख्यमंत्री के साथ छह मंत्री शपथ ले सकते हैं। विधायक दल की बैठक और शपथ ग्रहण की तैयारियों को लेकर प्रदेश कार्यालय पर दिनभर बैठकों का दौर चलता रहा। राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ, विनोद तावड़े और महामंत्री संगठन बीएल संतोष तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण को लेकर मंगलवार को दिनभर तैयारियां चलती रहीं। समारोह के लिए भाजपा ने रामलीला मैदान को चुना है। यह स्थान वही है, जहां आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल तीन बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। यही से एक बार फिर भाजपा नेता आम आदमी पार्टी पर वार करेंगे।
रामलीला मैदान अन्ना आंदोलन का प्रमुख केंद्र भी रहा है और यहां से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू हुआ था। इसके बाद आम आदमी पार्टी का गठन हुआ और केजरीवाल ने तीन बार सीएम पद की शपथ ली। भाजपा ने इस चुनाव में भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाया।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, शपथ ग्रहण के लिए रामलीला मैदान और जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पर चर्चा हुई। इसके बाद रामलीला मैदान को शपथ ग्रहण के लिए तय किया गया। यहीं शपथ ग्रहण के साथ भाजपा आप के भ्रष्टाचार पर वार करेगी।
वहीं, दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा किए बिना शपथ ग्रहण की चल रही तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधा है। ‘आप’ के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने मंगलवार को कहा कि बारात और मंडप तैयार है, लेकिन भाजपा का दूल्हा कौन होगा, ये किसी को पता नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा अभी तक मुख्यमंत्री का नाम तय नहीं कर पाई है या फिर इसके पीछे कोई बड़ा रहस्य है।
नए मुख्यमंत्री को लेकर कई नामों पर चर्चा चल रही है। इस लिस्ट में पहला नाम प्रवेश वर्मा का है। नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल को हराकर प्रवेश वर्मा को फिलहाल सीएम रेस में फ्रंटरनर माना जा रहा है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा 115.65 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं और उन पर एक क्रिमिनल केस है।
इन मुख्यमंत्री के दावेदारों में दूसरा नाम रेखा गुप्ता का है, जो 50 साल की हैं और शालीमार बाग से जीती हैं। दिल्ली बीजेपी की महासचिव और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। लिस्ट में तीसरा नाम विजेंद्र गुप्ता (61) का है। विजेंद्र गुप्ता ने रोहिणी सीट से हैट्रिक लगाई है वो आम आदमी पार्टी की लहर में भी जीते हैं। उनके पास 16.1 करोड़ की संपत्ति है और 4 क्रिमिनल केस दर्ज हैं। विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष भी रह चुके हैं। इस तरह तजुर्बे के मामले में वो बाकियों से काफी आगे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story