भारत

कौन थे 12 वर्षीय मासूम के कातिल? जला शव बरामद, 'परिवार' के 4 सदस्य सलाखों के पीछे

jantaserishta.com
25 Oct 2025 8:36 PM IST
कौन थे 12 वर्षीय मासूम के कातिल? जला शव बरामद, परिवार के 4 सदस्य सलाखों के पीछे
x
फैली सनसनी.
पटना: पटना के मनेर थाने क्षेत्र के शेरपुर गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पिता ने अपने 12 वर्षीय बेटे की हत्या कर शव को गंगा नदी में फेंक दिया. मृतक की मां प्रेमा देवी ने पति समेत पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मनेर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई.
घटना की जानकारी मिलते ही मनेर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गंगा नदी से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. नगर पुलिस अधीक्षक पटना पश्चिम भानु प्रताप सिंह ने बताया कि हत्या पिता और परिजनों के मिलकर की गई थी. शव को सबूत मिटाने के उद्देश्य से नदी में फेंका गया. थानाध्यक्ष मनेर ने घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष छापेमारी दल का गठन किया.
छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपी ओमप्रकाश राय को पुलिस हिरासत में लिया गया. पूछताछ के दौरान अपराधियों के निशानदेही पर गंगा नदी से मृतक का जला हुआ शव बरामद किया गया. इसके अलावा तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया. घटना स्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाकर सूक्ष्म निरीक्षण कराया गया.
इस मामले में कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है, क्योंकि इस तरह की नृशंस वारदात छठ पर्व के समय हुई है. जहां छठ पर्व में लोग पुत्र प्राप्ति के लिए व्रत करते हैं. भगवान भास्कर से पुत्र प्राप्ति की आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. मगर, पिता ने ही अपने ही बेटे की हत्या कर दी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story