भारत
स्कूलों में कौन भेज रहा था बम की धमकी वाला Email? सुलझ गया मामला, पूरा खुलासा सुन हर कोई दंग
jantaserishta.com
10 Jan 2025 12:41 PM IST

x
बड़ी सफलता.
नई दिल्ली: दिल्ली के तमाम स्कूलों में बम की धमकी भरे ईमेल भेजने का मामला आखिरकार सुलझ गया है. दिल्ली पुलिस ने एक 12वीं के छात्र को गिरफ्तार किया है, जो पिछले कुछ समय से दिल्ली के विभिन्न स्कूलों को बम की धमकी वाले ईमेल भेज रहा था. पुलिस के मुताबिक, यह नाबालिग छात्र दिल्ली के एक नहीं बल्कि कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल भेज चुका है.
जांच के दौरान यह सामने आया कि छात्र ने ये मेल सिर्फ इसलिए भेजे थे क्योंकि वह स्कूल में एग्जाम नहीं देना चाहता था. साउथ दिल्ली पुलिस मामले की गहराई से पूछताछ कर रही है और इस छात्र से यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या उसने यह काम अपनी मर्जी से किया है या किसी के कहने पर. पुलिस का कहना है कि छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
बता दें कि 8 दिसंबर 2024 को दिल्ली के 40 से अधिक स्कूलों को रात करीब 11:38 बजे धमकी भरा ईमेल मिला था जिनमें डीपीएस आरके पुरम और पश्चिम विहार के जीडी गोयनका स्कूल भी शामिल थे. जिसमें दावा किया गया कि उनके कैंपस में बम लगाए गए हैं. मेल में कहा गया कि अगर बम फटे तो भारी नुकसान होगा. मेल भेजने वाले ने ब्लास्ट रोकने के एवज में 30 हजार डॉलर की मांग की थी.
इसके बाद 13 दिसंबर को भी दिल्ली के 16 स्कूलों को फिर से बम से उड़ाने की धमकी का कॉल आया था. कॉल सुबह 4:30 बजे की गई थी. इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम और दमकल विभाग मौके पर तुरंत पहुंचा और अपनी जांच शुरू की लेकिन स्कूल में कुछ नहीं निकला. जिन 16 स्कूलों को धमकी मिली है जिनमें भटनागर पब्लिक स्कूल, पश्चिम विहार, कैम्ब्रिज स्कूल श्री निवास पुरी, DPS ईस्ट ऑफ कैलाश, साउथ दिल्ली पब्लिक स्कूल डिफेंस कॉलोनी, दिल्ली पुलिस पब्लिक स्कूल सफदरजंग एन्क्लेव और कटेश पब्लिक स्कूल रोहिणी शामिल थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





