भारत

रेल पटरी पर कौन सोता है यार! लोको पायलट ने ट्रेन को रोका, फिर...

jantaserishta.com
25 Aug 2024 4:30 PM IST
रेल पटरी पर कौन सोता है यार! लोको पायलट ने ट्रेन को रोका, फिर...
x
देखें वीडियो.
प्रयागराज: रेलवे ट्रैक पर एक शख्स के आराम से छाता लगाकर सोने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को प्रयागराज का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि मऊआइमा में रेलवे पटरी पर एक अधेड़ रेलवे लाइन पर सिर रख आराम से सो गया। ड्राइवर ने ट्रेन रोक उस शख्स को जगाया। हालांकि, रेलवे अधिकारी इससे इंकार कर रहे हैं।
रेलवे के साथ आरपीएफ, जीआरपी ने भी वीडियो के प्रयागराज का होनो से मना किया है। उनका कहना है कि किसी ड्राइवर या यात्री ने ऐसी सूचना नहीं दी। हालांकि, रेलवे वीडियो की जांच करा रहा है।
कहा जा रहा है कि प्रयागराज में रेलवे ट्रैक पर एक शख्स पटरी पर सिर रख आराम से सोता पाया गया। इतना ही नहीं वह बारिश से बचने के लिए छाता भी लगाए था। अधेड़ उम्र के इस शख्स को रेलवे ट्रैक पर सोता देख ट्रेन रोकनी पड़ी। ट्रेन ड्राइवर यानि लोको पायलट ट्रेन रोकने के बाद उस शख्स को सोते से जगाया। इसका पूरा वीडियो भी बनाया गया।
ट्रेन प्रयागराज से प्रतापगढ़ रूट पर जा रही थी। घटना प्रयागराज के मऊआइमा के आसपास की है। ट्रेन जब मऊआइमा रेलवे क्रासिंग से निकली तो आगे जाकर लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी। बीच पटरी पर एक शख्स आराम से सोता मिला। हालांकि ड्राइवर ने जोर से चिल्लाया तो वह शख्स छाता समेट पटरी से दूर चला गया। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story