भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे पसंदीदा सीएम कौन? सामने आई ये खबर

jantaserishta.com
25 Aug 2022 9:01 AM IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे पसंदीदा सीएम कौन? सामने आई ये खबर
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: भारत के 17 राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है यह वह सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल है। इनमें से 12 प्रदेशों में पार्टी के मुख्यमंत्रियों ने कमान संभाल रखी है। सवाल है कि इनमें से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे पसंदीदा मुख्यमंत्री कौन है? बहरहाल, साल 2024 लोकसभा चुनाव के लिए सियासी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, इससे पहले कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश जैसे कई राज्य विधानसभा चुनाव के दौर से गुजरने वाले हैं।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, भाजपा नेताओं का मानना है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी के पसंदीदा सीएम हैं। वह शासन का रिकॉर्ड इसकी वजह बताते हैं। साल 2022 में ही भाजपा ने राज्य में सीएम आदित्यनाथ के नेतृत्व में लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है। हालांकि, पीएम के गुड लिस्ट में शामिल CMs के नाम यहीं खत्म नहीं होते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं हैं कि योगी आदित्यनाथ के अलावा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान के काम करने के तरीके को पीएम पसंद करते हैं। साथ ही इन तीनों मुख्यमंत्रियों को अपने काम के तरीकों के चलते पीएम की सराहना भी हासिल है। रिपोर्ट में अंदरूनी सूत्रों के हवाले से बताया गया कि पीएम से मुलाकात के दौरान सीएम अपने साथ नोटपैड और पेन रखते हैं।
मुलाकात के दौरान पीएम की तरफ से मिले निर्देशों को वह लिखते हैं और तत्काल नौकरशाहों को जानकारी देते हैं। इतना ही नहीं वे इन निर्देशों के संबंध में 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट की मांग भी करते हैं। कहा जाता है कि इस तरह काम करने वालों के लिए पीएम के मन में सॉफ्ट कॉर्नर है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story