
भोपाल: मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा इसे चुनने के लिए आज भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में पार्टी द्वारा नियुक्त किए गए तीन पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे।
भाजपा ने राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में बंपर जीत हासिल की है और उसे 230 विधायकों की विधानसभा में 163 स्थानों पर जीत मिली है। भाजपा विधायक दल की बैठक दोपहर तीन बजकर 50 मिनट पर पार्टी कार्यालय में होगी।
#WATCH | Bharatiya Janata Party is set to select Madhya Pradesh CM today
The party’s Legislature party meeting is scheduled to be held this evening in Bhopal pic.twitter.com/OY4DHdvGYk
— ANI (@ANI) December 11, 2023
केंद्रीय नेतृत्व ने तीन पर्यवेक्षक नियुक्त किए है। तीनों पर्यवेक्षक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण और पार्टी की राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा भाजपा विधायक दल की बैठक में मौजूद रहेंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर आज प्रातः 10ः30 बजे भोपाल विमानतल पर पहुंचेंगे।
पार्टी ने बैठक को लेकर मिनट टू मिनट का कार्यक्रम जारी कर दिया है। तय कार्यक्रम के मुताबिक एक से तीन बजे तक पंजीयन व भोजन होगा,साढ़े तीन बजे विधायकों की समूह फोटो होगी और 3.50 पर विधायक दल की बैठक होगी।
#WATCH दिल्ली: मध्य प्रदेश के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, के लक्ष्मण और आशा लाकड़ा हवाईअड्डे पहुंचे। pic.twitter.com/2uTRBAh51O
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 11, 2023
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






