भारत

जानवर कौन? डंडे से पीट पीटकर स्ट्रीट डॉग को मार डाला, सामने आया वीडियो

jantaserishta.com
16 Feb 2023 9:36 AM IST
जानवर कौन? डंडे से पीट पीटकर स्ट्रीट डॉग को मार डाला, सामने आया वीडियो
x
युवती ने कुत्ते को बचाने की कोशिश की लेकिन उसके साथ भी बदसलूकी की गई.
जयपुर: राजस्थान के जयपुर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. जहां एक कुत्ते की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. युवकों ने कुत्ते के सिर पर तब तक ताबड़तोड़ डंडे बरसाए जब तक की उसकी मौत ना हो गई. इस दौरान एक युवती ने कुत्ते को बचाने की कोशिश की लेकिन उसके साथ भी बदसलूकी की गई. युवती ने इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई.
यह घटना सुशीलपुरा इलाके में 14 फरवरी को हुई. जहां कुछ युवक बीच चौराहे पर आवारा कुत्ते को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा. इस दौरान स्थानीय निवासी 22 वर्षीय फिजियोथैरेपिस्ट विनीता सोनी अपनी घर की बालकनी में खड़ी थी और वहीं से आवाज देकर युवकों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने. कुत्ते को पागल बताकर उसे पीटते रहे. विनीता ने कुत्ते को बचाने की कोशिश भी की लेकिन युवकों ने उसके साथ बदसलूकी की.
कुछ देर बाद डॉग की तड़प-तड़पकर मौत हो गई. युवती ने डॉग को मारने की करतूत को अपने मोबाइल में कैद कर लिया और पुलिस को सूचना दी. घटना के बाद युवती डॉग के शव को वेटनरी हॉस्पिटल लेकर गई जहां उसका पोस्टमार्टम किया गया.
युवती ने आरोपियों के खिलाफ स्ट्रीट डॉग की हत्या का मामला दर्ज करवाया है. पुलिस वीडियो के आधार पर युवकों की तलाश कर रही है.पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने का दावा भी कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story