भारत

OMG! फोन के लिए ऐसा कौन करता है? युवक के कदम से सब हैरान

jantaserishta.com
29 Jan 2023 2:15 PM IST
OMG! फोन के लिए ऐसा कौन करता है? युवक के कदम से सब हैरान
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

दोस्त ने उसे बात करने के लिए अपना फोन नहीं दिया था.
फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद के डीएलएफ फेस वन में एक युवक ने खुद को इसलिए आग लगा ली, क्योंकि दोस्त ने उसे बात करने के लिए अपना फोन नहीं दिया था. आग लगाने के कारण वह बुरी तरह झुलस गया. उसका कहना है कि उसने अपनी बहन से बात करने के लिए फोन मांगा था, लेकिन दोस्त ने फोन नहीं दिया. इसी बात से खफा होकर उसने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया और खुद को आग लगा ली.
जानकारी के अनुसार, आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक का नाम राजेंद्र है. वह यूपी के हाथरस जिले का रहने वाला है. आग से झुलसे युवक ने कहा कि उसकी चार बहनें हैं. वह ड्राइवरी करता है. वह फरीदाबाद के डीएलएफ फेस वन इलाके में अपने दोस्त के साथ पहुंचा था, जहां उसने अपने दोस्त से फोन मांगा, क्योंकि उसे अपनी बहन से बात करनी थी. दोस्त ने फोन नहीं दिया.
इसी से नाराज होकर उसने पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया. राजेंद्र को आग की लपटों से लोगों ने जैसे तैसे बचाया. राजेंद्र लगभग 50 फीसदी झुलस गया है. आग से झुलसे युवक को फरीदाबाद के सिविल अस्पताल बादशाह खान में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.
राजेंद्र के दोस्त और उसके ट्रक मालिक के मुताबिक, राजेंद्र ने अधिक शराब पी रखी थी, वह डिप्रेशन में था. अभी 20 दिन पहले राजेंद्र की मां और 40 दिन पहले राजेंद्र के भाई की मौत हो चुकी है. इसके चलते राजेंद्र मानसिक रूप से परेशान चल रहा था. अधिक शराब पीने के चलते राजेंद्र ने खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story