गुजरात पहुंचे WHO चीफ टेड्रोस घेब्रयेसस, गुजराती में लोगों का किया अभिवादन

जामनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जामनगर में डब्ल्यूएचओ के ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन का उद्घाटन किया. इस दौरान समारोह में मौजूद WHO चीफ डॉ. टेड्रोस घेब्रयेसस ने कहा कि यह सेंटर पारंपरिक चिकित्सा को मजबूत करने में मदद करेगा. मैं इस पहल के लिए पीएम मोदी और भारत सरकार का आभारी हूं. यह वास्तव में एक ऐसी वैश्विक परियोजना है, जिससे भारत की पूरी दुनिया में पहुंच बढ़ेगी और पूरी दुनिया भारत आएगी. इस समारोह में मॉरिशस के पीएम प्रवींद कुमार जगन्नाथ, सीएम भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी मौजूद रहे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





