भारत
असदुद्दीन ओवैसी के सरकारी बंगले का शीशा किसने तोड़ा? मचा हड़कंप
jantaserishta.com
14 Aug 2023 10:13 AM IST

x
फाइल फोटो
डीसीपी ने कहा- अभी मामले की जांच कर रहे हैं.
नई दिल्ली: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी के सरकारी बंगले का किसी ने शीशा तोड़ दिया है. रविवार शाम 5 बजे असदुद्दीन ओवैसी के सरकारी बंगले में मौजूद केयर टेकर ने शिकायत दी कि किसी ने ओवैसी के बंगले घर का शीशा तोड़ दिया है. इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की. डीसीपी नई दिल्ली के मुताबिक, अभी मामले की जांच कर रहे हैं.
पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम करीब पांच बजे किसी ने 34 अशोका रोड स्थित असदुद्दीन ओवैसी के घर के गेट का शीशा तोड़ दिया. पीसीआर को मिली कॉल के बाद मौके पर डीसीपी, एसीपी और एसएचओ पहुंचे. ओवैसी के बंगले के सर्वेंट रोहित ने बताया कि जब कुत्ता अंदर से भौंकने लगा तो मैंने बाहर जाकर देखा. देखने पर पता चला कि खिड़की का शीशा टूटा हुआ है.रोहित ने इसके बाद आसपास काफी सर्च किया लेकिन कोई दिखाई नहीं दिया.
Tagsअसदुद्दीन ओवैसीअसदुद्दीन ओवैसी सरकारी बंगलादिल्लीदिल्ली पुलिसAsaduddin OwaisiAsaduddin Owaisi Government BungalowDelhiDelhi Police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





