सफेद अटैक! भारी बर्फबारी के कारण 774 सड़कें हुईं बंद, सैलानियों की मौज

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला समेत कई जिलों में एक बार फिर से जोरदार बर्फबारी हुई है। सोमवार को हुई इस बर्फबारी के चलते शिमला समेत प्रदेश के कई इलाकों में 774 सड़कें ब्लॉक हो गईं। ऊपरी शिमला इलाके में लोगों तक ब्रेड, मिल्क और अखबार जैसी जरूरी चीजें भी नहीं पहुंच पाईं या फिर देरी से पहुंचीं। इसके अलावा सड़कों पर काफी फिसलन देखने को मिली और इसके चलते हुई दो घटनाओं में 5 लोगों की मौत की खबर है। सोमवार शाम को सराहण के निकट शंगोली गांव में एक कार के रोड के नीचे गिरने से दो महिलाओं और एक बच्चे समेत परिवार के ही 5 लोगों की मौत हो गई।
बर्फ की खूबसूरत चादर में लिपटा अपना शिमला जन्नत से कम नहीं है । #शिमला #बर्फ #सुंदर #जन्नत Video shared by unknown. pic.twitter.com/9hKIaU2dz8
— Dinesh Sharma (@sdineshaa) January 10, 2022
हिमाचल प्रदेश: शिमला में लगातार तीसरे दिन हिमपात देखा गया। लगातार हिमपात के चलते जन-जीवन प्रभावित है। (10.01) pic.twitter.com/v6EFjYF1kO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 10, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





