भारत

'सर' नहीं बोलने पर जूनियर छात्र की रैगिंग, सीनियर ने कंधे की हड्डी तोड़ दी

jantaserishta.com
16 Dec 2022 10:33 AM IST
सर नहीं बोलने पर जूनियर छात्र की रैगिंग, सीनियर ने कंधे की हड्डी तोड़ दी
x

DEMO PIC 

जानें पूरा मामला।
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा के सेक्टर 58 थाना इलाके में जेएसएस जैसे नामी कॉलेज में रैगिंग का एक मामला सामने आया है। जिसमें जूनियर छात्र को सीनियर छात्रों ने इस बेरहमी से पीटा कि वह अस्पताल में भर्ती हो गया। कॉलेज में एक जूनियर छात्र की रैगिंग उसके सीनियर छात्रों ने कुछ इस तरीके से कि कि उसके कंधे की हड्डी टूट गई। उसका जुर्म बस इतना था कि उसने सीनियर छात्रों को सर नहीं बोला था और असाइनमेंट नहीं बनाया था।
मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला नोएडा के सेक्टर 58 थाना इलाके के जेएसएस कॉलेज का है। बताया जा रहा है कि यहां पर एक जूनियर छात्र को उसके सीनियर छात्रों ने बुरी तरीके से मारा पीटा है उसकी रैगिंग की और उसके कंधे की हड्डी तोड़ दी। जिसके चलते हैं वह अस्पताल में भर्ती है। मामले की शिकायत जब पुलिस से की गई तो पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस को जांच में पता चला की जूनियर छात्र के साथ थर्ड ईयर के सीनियर छात्रों ने की रैगिंग। असाइनमेंट नहीं बनाने और 'सर' नहीं बोलने पर की गई रैगिंग। छात्र को इस कदर पीटा गया कि उसके कंधे की हड्डी के 5 टुकड़े हो गए। इस मामले में थाना सेक्टर-58 नोएडा पर मुकदमा पंजीकृत है एवं पुलिस रिपोर्ट के आधार पर कालेज प्रबंधन द्वारा चारों लड़को को ससपेंड कर दिया गया है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गयी है। पुलिस ने बताया है की शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story