भारत

पीएम मोदी रोड शो करें या एयर शो, बिहार की जनता पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा: तेजस्वी यादव

jantaserishta.com
12 May 2024 3:49 PM IST
पीएम मोदी रोड शो करें या एयर शो, बिहार की जनता पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा: तेजस्वी यादव
x
पटना: बिहार की राजधानी पटना में पीएम नरेंद्र मोदी के रोड शो को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी रोड शो करें या एयर शो, बिहार की जनता पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएम मोदी 8 से 9 बार बिहार आ गए हैं। लेकिन, वो बताएं कि बिहार के अगले पांच साल को लेकर उनका क्या विजन है? वो बिहार को लेकर कैसे आगे बढ़ेंगे। बिहार ने 40 में से 39 सांसद पीएम मोदी को दिए, बीते इन दस सालों में क्या हुआ?
उन्होंने आगे कहा कि नौकरी के एजेंडे ने प्रधानमंत्री मोदी को सड़क पर ला दिया है। उनके पास 34 साल के नौजवान के सवालों का जवाब नहीं है। वह बताएं कि बीते दस सालों में कौन सा कारखाना लगा, कितना निवेश आया, महंगाई क्यों नहीं खत्म हुई, बिहार से पलायन क्यों नहीं रुका। उनके पास इसको लेकर क्या मास्टर प्लान है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story