जंग हो या बचाव अभियान वायु सेना के बड़े काम आता है रूस में निर्मित Mi-17 हेलिकॉप्टर, अब इजरायली एंटी टैंक मिसाइल भी तैनात होगा

नई दिल्ली: भारत अपने रूसी एमआई-17 हेलिकॉप्टर पर इजरायली एंटी टैंक मिसाइल तैनात कर रहा है. दुश्मन की बख्तरबंद रेजीमेंटों के खिलाफ अपनी मारक क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए भारत अपने एमआई-17 हेलिकॉप्टरों में इजरायल की लंबी दूरी की टैंक रोधी मिसाइलें तैनात कर रहा है. यह दुश्मन के ठिकानों को 30 किमी से भेद सकता है. सूत्रों ने इंडिया टुडे को बताया कि इजरायली स्पाइक नॉन लाइन ऑफ साइट (NLOS) एंटी टैंक गाइडेड मिसाइलों को रूसी एमआई -17 हेलिकॉप्टरों पर तैनात किया जा रहा है, जो पहाड़ी इलाकों में उड़ान भर सकते हैं और अगर लक्ष्य दिखाई न भी दे तो 30 किलोमीटर की दूरी पर हमला कर सकते हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





