भारत
जहां जाते हैं राहुल गांधी, वहां कांग्रेस को मिलते हैं कम वोट: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले
jantaserishta.com
21 May 2024 4:14 PM IST

x
सोनीपत: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को हरियाणा में मतदान होना है। इसे लेकर सभी राजनीतिक दल प्रचार-प्रसार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा और उसके सहयोगी दलों के नेता चुनाव प्रचार को लेकर एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।
हरियाणा के सोनीपत पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। आठवले ने सोनीपत में राहुल गांधी की होने वाली जनसभा पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, वहां कांग्रेस के वोट कम हो जाते हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए आठवले ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा मेरे अच्छे मित्र हैं, वो कांग्रेस के चुनाव प्रचार को लेकर चाहे जितना जोर लगा लें, लेकिन, जीत भाजपा की ही होगी।
रामदास आठवले ने कार्यकर्ताओं और नेताओं की बैठक के साथ दलित समाज के लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि हरियाणा की सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत होगी।
Tagsलोकसभा चुनावराहुल गांधीरामदास आठवलेकांग्रेसLok Sabha electionsRahul GandhiRamdas AthawaleCongress
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





