भारत
'आतंकवादी कहां मिलेंगे...कांग्रेस के दफ्तर में' , नारे के बाद सदन में हंगामा
jantaserishta.com
6 Aug 2026 5:26 PM IST

x
कांग्रेस के खिलाफ हुई नारेबाजी.
नई दिल्ली: संसद के उच्च सदन राज्यसभा में गुरुवार को जोरदार हंगामा देखने को मिला. इस दौरान बीजेपी नेता और महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल सुखदेवराव बोंडे के एक बयान के बाद सदन में कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई. सदन में 'आतंकवादी कहां मिलेंगे... कांग्रेस के दफ्तर में' जैसे नारे गूंज उठे.
सदन में चर्चा के दौरान अपनी बात रखते हुए बीजेपी सांसद अनिल बोंडे ने साल 2014 से पहले के राजनीतिक माहौल का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि 2014 से पहले बच्चा-बच्चा ये बोल सकता था कि कोयला चोर, भ्रष्टाचारी और आतंकवादी कहां मिलेंगे?
जैसे ही बोंडे ने ये सवाल किया, सत्ता पक्ष में बैठे बीजेपी के दूसरे सांसदों ने तुरंत जवाब देते हुए नारा लगाया- 'कांग्रेस के दफ्तर में.' इसके बाद सांसद अनिल बोंडे ने सदन में आगे कहा, 'देशद्रोही कहां मिलेंगे?, सैन्य विरोधी कहां मिलेंगे? और किसान विरोधी कहां मिलेंगे?' इन सभी सवालों पर सत्ता पक्ष के सांसदों ने नारे लगाए, 'कांग्रेस के दफ्तर में.'
सदन में लगातार हो रही इस नारेबाजी और हंगामे को देखते हुए पीठासीन अधिकारी उपसभापति हरिवंश ने तुरंत हस्तक्षेप किया. उपसभापति ने बोंडे को टोकते हुए विषय पर ही बोलने की सख्त हिदायत दी और कहा कि मुद्दे से न भटकें, सिर्फ वही रिकॉर्ड पर जाएगा.
वहीं बीजेपी सांसदों के विवादित नारों पर कांग्रेस ने भी प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, 'जिस बीजेपी सांसद ने ये बात कही है सदन में, अगर ये सच है तो ये बताएं कि 2014 के बाद उन्होंने कितने आतंकवादी गिरफ्तार किए हैं कांग्रेस दफ्तर से? आपकी सरकार आते ही आपने हमारे कांग्रेस दफ्तर में बैठे कितने आतंकवादी चिन्हित किए और फिर गिरफ्तार किए. अगर नहीं किए गिरफ्तार तो ये आपकी सरकार की नाकामी है. ये सब ध्यान भटकाने की कोशिश है.'
राहुल गांधी से बातचीत के बाद बोले किरन रिजिजु
संसद का मॉनसून सत्र इन दिनों लगातार हंगामे की भेंट चढ़ रहा है. पिछले करीब तीन हफ्तों से संसद में कामकाज पूरी तरह से ठप है. इस बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच हुई हालिया बैठकों ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है.
दरअसल, पिछले तीन हफ्तों से संसद के दोनों सदनों में कामकाज नहीं हो पा रहा है. नीट पेपर लीक मामले को लेकर युवाओं और छात्रों के विरोध प्रदर्शन, दिल्ली में पुलिस की कार्रवाई और राम मंदिर में चंदा चोरी के आरोपों जैसे मुद्दों पर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है. इन हंगामों की वजह से प्रश्नकाल से लेकर जरूरी विधयेक तक सब कुछ अटक गया है. ऐसे में सरकार चाहती है कि संसद का गतिरोध खत्म हो और जरूरी कामकाज आगे बढ़े.
सूत्रों के मुताबिक, किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी से बातचीत के दौरान मुख्य रूप से दो बड़े मुद्दों पर चर्चा की. सरकार चाहती है कि संसद में महिला आरक्षण विधेयक, परिसीमन से जुड़ा संविधान संशोधन बिल और विदेशी अंशदान अधिनियम यानी FCRA से जुड़े संशोधन पास किए जाएं. सरकार का मानना है कि इन बड़े विषयों पर विपक्ष का सहयोग मिलना बहुत जरूरी है.
Tagsडॉ. अनिल सुखदेवराव बोंडेसदनकांग्रेसकांग्रेस दफ्तरDr. Anil Sukhdevrao BondeHouseCongressCongress Office
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





