भारत

कहां थे 10 लाख लोग, हमें दिखाइए...

jantaserishta.com
2 Nov 2026 11:14 AM IST
कहां थे 10 लाख लोग, हमें दिखाइए...
x
INDIA ब्लॉक की लॉप रैली पर बीजेपी ने उठाए सवाल
नई दिल्ली (जसेरि/नेट डेस्क)। दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। बीजेपी नेता संबित पात्रा ने प्रेस ब्रीफिंग में रामलीला मैदान की तस्वीरें और वीडियो दिखाते हुए कांग्रेस के 10 लाख लोगों के जुटने के दावे पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से केसी वेणुगोपाल और पवन खेड़ा ने बड़ी सं या में लोगों के पहुंचने की बात कही थी, लेकिन रामलीला मैदान की तस्वीरें कुछ और ही स्थिति दिखा रही हैं।
संबित पात्रा ने कहा कि रामलीला मैदान करीब 10 से 12 एकड़ में फैला है। उनके मुताबिक, मैदान का करीब 15 फीसदी हिस्सा स्टेज और उसके आगे बनाए गए डी में इस्तेमाल हुआ था। इसके बाद मैदान का करीब 40 फीसदी हिस्सा खाली दिखाई दे रहा था। उन्होंने कहा कि इस हिस्से में न तो सीटें थीं और न ही लोग मौजूद थे। बीजेपी नेता ने कहा कि रामलीला मैदान में कुल 28 हजार कुर्सियां लगाई गई थीं। उन्होंने दावा किया कि करीब 5 से 7 हजार कुर्सियां खाली दिखाई दे रही थीं। उन्होंने कहा कि जो सफेद-सफेद हिस्सा वीडियो में दिखाई दे रहा था, वह खाली कुर्सियों का हिस्सा था। संबित पात्रा ने कहा कि बीजेपी की ओर से दिखाया गया वीडियो करीब साढ़े तीन से चार बजे का है। उन्होंने कहा कि आगे की तरफ लोग मौजूद थे, लेकिन मैदान के पीछे और बीच के हिस्से में स्थिति अलग दिखाई दे रही थी।
संबित पात्रा ने कांग्रेस के 10 लाख लोगों के जुटने के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस की ओर से इतनी बड़ी सं या में लोगों के आने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि अगर 10 लाख लोग आने वाले थे तो रामलीला मैदान में वे दिखाई क्यों नहीं दिए। उन्होंने कांग्रेस के वोट काट दिया वाले दावे पर भी निशाना साधा। संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस को यह देखना चाहिए कि कितने लोग नहीं आए, कितने लोग कहीं और चले गए और वास्तव में कितने लोग रैली में पहुंचे।
राहुल गांधी पर निशाना: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रैली में आने वाले लोगों से थोड़ी खरीदारी करने की अपील पर बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने तंज कसा है। उन्होंने राहुल गांधी के पहले के वियतनाम और थाईलैंड दौरे का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि क्या राहुल गांधी चांदनी चौक में खरीदारी करेंगे। संबित पात्रा ने कहा कि क्या किसी ने राहुल गांधी को चांदनी चौक में खरीदारी करते देखा है। उन्होंने राहुल गांधी के पासपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि उसमें वियतनाम और थाईलैंड के स्टांप लगे हैं। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी शाम की लाइट लेकर खरीदारी के लिए चले जाएंगे। संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने यह नहीं कहा कि वह यहां खरीदारी करेंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सभी जानते हैं कि वह कहां खरीदारी करेंगे।
ट्रिक फोटोग्राफी का भी लगाया आरोप : बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ट्रिक फोटोग्राफी के जरिए रैली में बड़ी भीड़ दिखाने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि तस्वीरों के जरिए यह दिखाया जाता है कि बहुत बड़ी सं या में लोग पहुंचे, जबकि मैदान की पूरी तस्वीर देखने पर स्थिति अलग नजर आती है। संबित पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 10 लाख लोगों के आने का दावा किया गया था, लेकिन रामलीला मैदान की तस्वीरें खुद इस दावे पर सवाल खड़े कर रही हैं।
बीजेपी हमलावर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर उन्हें प्रधानमंत्री बनना है तो वह पूरी जिंदगी मॉक पार्लियामेंट में ही बने रहें, असली में उनका नंबर कभी नहीं लगेगा।
दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान जो लगभग दस एकड़ में फैला हुआ है इसमें से 40% हिस्से में 28 हज़ार कुर्सी लगाई गई कैमरे से अलग अलग मीडिया हाउस दावा है की पिछे तरफ़ कुर्सी भी पूरी तरीक़े से भरी नहीं थी छह हज़ार से ज़्यादा कुर्सी ख़ाली दिखाई पड़ी सामने की बीस हज़ार लगभग कुर्सी में जमा वड़ा दिख रहा था स्टेज के सामने बीस हज़ार से ज़्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमा बड़ा भीड के तौर पर दिख रहा था समाजवादी पार्टी और क युनिस्ट पार्टी आप पार्टी और कररोच नगडीय उपस्थिति थी मैदान की क्षमता एक लाख के आसपास है लेकिन वह भी पूरी तरीके से ख़ाली ख़ाली दिखाई पड़ रहा था दिल्ली के आस पास से जो स्कूल पड़ने वाले बच्चों को दिहाड़ी 300 रुपए में बुलाया गया था उन्हें खाना भी नहीं दिया गया और 300 रुपए भी नहीं दिए गए दुसरी ओर एक चाय बेचने वाले ने जो रामलीला मैदान में चाय बेच रहा था साफ़ साफ़ अपनी बात करते हुए बताएकी अधिकांश रैली में आने वाले उत्तर प्रदेश हरियाणा और और झारखंड से आए लोग रैली में दिख रहे थे जिसमें भी मेंवात और ज़हीराबाद सलेमपुर के मुस्लिम कांग्रेस समर्थक और राँची से आये आदीवासी प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वार लाए गए लोग ही थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story