भारत

कहां छिपे है मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह? कांग्रेस नेता ने किया ये दावा

jantaserishta.com
31 Oct 2021 9:43 AM IST
कहां छिपे है मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह? कांग्रेस नेता ने किया ये दावा
x

मुंबई: बिल्डर से वसूली के आरोप में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह (Parambir Singh) की मुश्किलें और भी बढ़ती रही हैं. दरअसल, परमबीर सिंह के लापता होने पर मुंबई की एक कोर्ट ने उनके खिलाफ शनिवार को गैर-जमानती वारंट जारी किया है. इसे लेकर कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने परमबीर सिंह को घेरते हुए कहा कि वे तो वर्तमान में बेल्जियम में हैं. निरुपम ने यह भी सवाल किया कि मुंबई के पूर्व सीपी बेल्जियम कैसे पहुंचे और उनकी मदद किसने की.

संजय निरुपम ने ट्वीट किया, 'ये हैं मुंबई पुलिस के पूर्व पुलिस कमिश्नर. मंत्री पर हफ्ता वसूली का आरोप लगाया था. खुद पांच मामलों में वांटेड हैं. पुलिस ने कहा है कि ये फरार हैं. पता चला है, ये बेल्जियम में है. बेल्जियम गया कैसे? इसे किसने सेफ पैसेज दिया? क्या हम अंडरकवर भेजकर इसे ला नहीं सकते ?''
बता दें, मुंबई क्राइम ब्रांच की अर्जी पर कार्रवाई करते हुए मुंबई की लोकल कोर्ट ने परमबीर सिंह के खिलाफ यह गैर जमानती वारंट जारी किया है. परमबीर के अलावा कोर्ट ने अरेस्ट के लिए विनय सिंह, रियाज भाटी के खिलाफ भी गैर जमानती वारंट जारी किया है.


ये हैं मुंबई पुलिस के पूर्व पुलिस कमिश्नर।
मंत्री पर हफ्ता वसूली का आरोप लगाया था।
खुद पाँच मामलों में वांटेड हैं।पुलिस ने कहा है कि ये फरार हैं।
पता चला है,ये बेल्जियम में है।
बेल्जियम गया कैसे?
इसे किसने सेफ पैसेज दिया?
क्या हम अंडरकवर भेजकर इसे ला नहीं सकते ?#ParambirSingh pic.twitter.com/NwYMh6vV74
बिल्डर से जबरन वसूली
परमबीर के खिलाफ इस सप्ताह में कोर्ट का यह दूसरा आदेश है. दरअसल, मंगलवार को ठाणे जिले की कोर्ट ने भी उनके खिलाफ दर्ज जबरन वसूली के एक और मामले में गैर जमानती वारंट जारी किया था. दरअसल, बिल्डर बिमल अग्रवाल ने आरोप लगाया था कि परमबीर सिंह और दूसरे लोगों ने उनसे जबरन वसूली की कोशिश की थी.
एंटीलिया विस्फोटक मामले के बाद से फरार
बता दें, जब परमबीर सिंह मुंबई पुलिस कमिश्नर थे, तो उसी समय एंटीलिया विस्फोटक मामला सामने आया था. जिसके चलते सचिन वझे की गिरफ्तारी के बाद परमबीर सिंह को भी मुंबई पुलिस कमिश्नर के पद से हटा दिया गया था. परमबीर सिंह इसके बाद छुट्टी पर चले गए थे और वो तभी से फरार हैं. महाराष्ट्र सरकार तभी से परमबीर सिंह की तलाश कर रही है. परमबीर सिंह को कई बार कोर्ट के सामने पेश होने के लिए समन भेजे जा चुके हैं. लेकिन उनका कोई सुराग नहीं है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story