भारत

कहां छुपा है अब्बास अंसारी? पुलिस का एक्शन जारी

jantaserishta.com
22 Aug 2022 12:33 PM IST
कहां छुपा है अब्बास अंसारी? पुलिस का एक्शन जारी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी के परिवार पर योगी सरकार का शिकंजा कसता जा रहा है. अब मुख्तार के विधायक बेटे अब्बास अंसारी की तलाश में लखनऊ से लेकर गोवा तक छापेमारी की जा रही है. लखनऊ पुलिस ने अब्बास अंसारी की गिरफ्तारी के लिए 8 टीमें बनाई, जो देशभर में कई लोकेशन पर रेड मार रही है.

उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, राजस्थान, हैदराबाद, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, पंजाब, छत्तीसगढ़ और गोवा में अब्बास अंसारी की तलाश में छापेमारी चल रही है. अब्बास अंसारी के खिलाफ लखनऊ की कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है. उस पर धोखाधड़ी से असलहे का लाइसेंस ट्रांसफर कराने का मामला दर्ज है. इसी मामले में अब्बास अंसारी फरार चल रहा है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story