भारत

आखिर कहां हैं नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi? BJP हुई हमलावर

jantaserishta.com
12 July 2026 5:00 PM IST
आखिर कहां हैं नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi? BJP हुई हमलावर
x
20 दिन से आखिर कहां हैं?

नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी नीट पेपर लीक के विरोध में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 'छात्रों की गूंज' आंदोलन चला रही है. इस आंदोलन के तहत लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का छात्रों के साथ संवाद का कार्यक्रम भी था. बिहार की राजधानी पटना में भी 15 जुलाई को यह कार्यक्रम तय था, लेकिन यह अब स्थगित हो गया है. यह आयोजन अब 17 जुलाई को देहरादून में होगा.

सूत्रों की मानें तो पटना में तय कार्यक्रम स्थगित कर इसे अब उत्तराखंड ले जाने का फैसला बिहार कांग्रेस की कलह के कारण लिया गया. सूत्रों का यह भी कहना है कि राहुल गांधी पिछले 20 दिन से सार्वजनिक गतिविधियों में नजर नहीं आए हैं. अब सवाल उठ रहे हैं कि राहुल गांधी आखिर हैं कहां. सूत्रों का दावा है कि राहुल गांधी विदेश दौरे पर हैं. लेकिन इसे लेकर न तो कोई यात्रा कार्यक्रम जारी किया गया और ना ही उन्होंने खुद इसे लेकर सोशल मीडिया पर ही कोई पोस्ट किया.
राहुल गांधी की गैरमौजूदगी के कारण कांग्रेस को पहले से तय 'छात्रों की गूंज' आंदोलन से जुड़े कई कार्यक्रम स्थगित करने पड़े. सूत्रों के मुताबिक बिहार कांग्रेस में बढ़ती आंतरिक कलह के कारण पटना से देहरादून स्थानांतरित किए गए कार्यक्रम की तैयारियां अब तेज कर दी गई हैं. 10 जुलाई को प्रयागराज में प्रस्तावित आयोजन भी स्थगित किए जाने का दावा सूत्र कर रहे हैं.
सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी के विदेश दौरे से लौटने की तारीख आगे बढ़ने की वजह से यह फैसला लिया गया है. राहुल गांधी के 12 जुलाई की सुबह स्वदेश लौटने की संभावना है. पटना कार्यक्रम को स्थगित करने का फैसला बिहार कांग्रेस की हाल ही में हुई बैठक में लिया गया. इस बैठक में संगठन से जुड़ा विवाद बढ़ते देख पटना में प्रस्तावित कार्यक्रम बिहार के बाहर कहीं और कराने का निर्णय लिया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story