
x
Mumbai मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस (एमआई) के कप्तान हार्दिक पांड्या अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। आईपीएल 2026 से जुड़े एक इवेंट में दिए एक बयान ने उन्हें फिर से चर्चा में ला दिया है और उनकी जिंदगी के धार्मिक पक्ष को उजागर किया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो मुंबई इंडियंस (एमआई) के कार्यक्रम से जुड़ी एक वीडियो में हार्दिक पांड्या ने कहा है कि वह अपनी मंहगी कार में घूमते समय हनुमान चालीसा सुनते हैं। इससे उन्हें सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। वीडियो में हार्दिक के साथ एमआई के बल्लेबाजी कोच किरोन पोलार्ड भी मौजूद हैं।
वीडियो में हार्दिक कहते हैं, "यह बात कितनी दिलचस्प है कि मेरे पास फेरारी है, और मैं फिर भी कार के अंदर हनुमान चालीसा सुनता हूं। तो यह काफी कूल है। भगवान मुझ पर मेहरबान रहे हैं। मुझे लगता है कि हर कोई मुझसे इस बात पर सहमत होगा कि कोई भी गाना आपको उतनी सकारात्मक ऊर्जा नहीं दे सकता, जितनी हनुमान चालीसा देती है। मैं इस बारे में बिल्कुल साफ हूं।"
हार्दिक पांड्या के इतना कहना था कि वहां मौजूद फैंस ने जय श्री राम के नारे लगाने शुरू कर दिए।
हार्दिक पांड्या 2015 से 2021 तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। 2022 में वह गुजरात टाइटंस में चले गए और अपनी कप्तानी में टीम को पहले ही सीजन में चैंपियन बना दिया। उनकी कप्तानी में गुजरात टाइटंस 2023 का भी फाइनल खेली जिसमें सीएसके से उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
2024 में हार्दिक मुंबई में वापस आ गए। रोहित शर्मा की जगह उन्हें टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। उस सीजन एमआई का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। अंकतालिका में एमआई सबसे नीचे (दसवें स्थान पर) रही थी। आईपीएल 2025 में एमआई के प्रदर्शन में सुधार दिखा। टीम प्लेऑफ में पहुंची थी।
मुंबई इंडियंस ने 2020 के बाद आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम का लक्ष्य इस बार खिताब को अपने नाम करना है। बता दें कि मुंबई इंडियंस पांच बार आईपीएल का खिताब जीती है और हर बार रोहित शर्मा ही कप्तान रहे हैं।
Tagsराउंडग्लास हॉकी एकेडमीभोलाथ हॉकी कप 2026बलजीत कौरजालंधर हॉकीमहिला हॉकीGNDU अमृतसरBSF जालंधरभारतीय हॉकीस्पोर्ट्स न्यूजपंजाब खेलRoundGlass Hockey AcademyBholath Hockey Cup 2026Baljeet KaurJalandhar HockeyWomen's HockeyGNDU AmritsarBSF JalandharIndian HockeySports NewsPunjab Sportsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





