भारत

इतनी हिम्मत कहां से आ गई, चोरों ने कर दिया ये कांड

jantaserishta.com
25 Jan 2023 12:51 PM IST
इतनी हिम्मत कहां से आ गई, चोरों ने कर दिया ये कांड
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मचा हड़कंप.
अजमेर: अजमेर के अरांई कस्बे में पावर हाउस चौराहा पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को चोर उखाड़कर अपने साथ ले गए. चोरों ने पहले बिजली काटी फिर सीसीटीवी कैमरों पर काले रंग का स्प्रे किया और ATM मशीन अपने साथ ले गए. बताया जा रहा है कि एटीएम में करीब 30 लाख रुपये की नकदी थी. सूचना मिलते ही औराई थाना प्रभारी गुमान सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया और एफएसएल टीम ने भी घटना स्थल से सबूत जुटाए.
ATM लूट की यह घटना बैंक के बाहर लगे कुछ कैमरों में कैद हो गई. जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया और आरोपियों की तलाश में जुट गई. जानकारी के मुताबिक यह घटना रात करी ढाई बजे के आसपास हुई. घटनास्थल पर एक बोलेरो एवं केम्पर गाड़ी एटीएम के सामने आकर रुकी.
सबसे पहले दो नकाबपोश व्यक्ति बाहर आए. उन्होंने पहले एटीएम की बिजली काटी फिर बैंक और एटीएम में लगे करीब चार से पांच सीसीटीवी कैमरों पर ब्लैक स्प्रे किया. गाड़ी को एटीएम के पास लेकर आए. लोहे की चेन से एटीएम को बांधा और घसीट कर बाहर ले आए. इसके बाद एटीएम को गाड़ी में डाला और फरार हो गए.
बताया जा रहा है कि एटीएम से 50 मीटर की दूरी पर सूअर चोरों की सूचना पर पुलिस पहुंची थी और उन्हें देखते ही चोर फरार हो गए थे. पुलिस के द्वारा सूअर चोरों का पीछा भी किया गया था. पुलिस के कुछ दूर जाते ही एटीएम चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया. यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई. पुलिस अब तक चोरों को पकड़ नहीं पाई है.
एडिशनल एसपी सिटी विकास सांगवान ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की जानकारी ली गई. वारदात के सीसीटीवी फुटेज पुलिस को हाथ लगे हैं. मामले में स्पेशल व साइबर टीम का गठन किया गया है. बदमाशों के रूट की जानकारी लेकर तलाश की जा रही है. जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story