भारत

'मुझे रशियन कहां मिलेगी?' ...कॉलेज के अंदर आपत्तिजनक पोस्टर

jantaserishta.com
27 Jun 2023 9:19 AM IST
मुझे रशियन कहां मिलेगी? ...कॉलेज के अंदर आपत्तिजनक पोस्टर
x
जानें पूरा मामला.
मुजफ्फरनगर: यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में कॉलेज के भीतर आपत्तिजनक पोस्टर के साथ वीडियो बनाना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद थाना कोतवाली नई मंडी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया।
मुजफ्फरनगर के एक युवक का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें युवक श्रीराम कॉलेज के भीतर एक पोस्टर के साथ दिख रहा है। जिस पर कथित तौर से लिखा है कि 'मुझे रशियन कहां मिलेगी'। जिसे देखकर लड़कियां असहज दिख रही हैं। इस दौरान किसी के द्वारा उसका वीडियो बना लिया गया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस इसकी जांच में जुट गई। जांच करने पर पता चला कि यह वीडियो कोतवाली नई मंडी थाना क्षेत्र के श्रीराम कालेज का है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सलेमपुर निवासी जतिन को गिरफ्तार कर लिया।
क्षेत्राधिकारी नई मंडी हिमांशु गौरव ने बताया कि आरोपी जतिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 (सार्वजनिक स्थानों पर अमर्यादित और अश्लील भाषा का प्रयोग करने) के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story